होटल कारोबारी के घर लूट का खुलासा, मास्टरमाइंड समेत 4 गिरफ्तार, प्रॉपर्टी से जुड़ा कनेक्शन
हरिद्वार में होटल करोबारी के घर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले मास्टरमाइंड समेत 4 आरोपी गिरफ्तार.

By ETV Bharat Uttarakhand Team
Published : August 31, 2025 at 5:40 PM IST
|Updated : August 31, 2025 at 6:19 PM IST
हरिद्वार: एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने थाना रानीपुर क्षेत्र में पिछली 26 अगस्त को शिवालिक नगर निवासी होटल कारोबारी गुलवीर चौधरी के घर पर हुई लूट का खुलासा किया. मामले में हरिद्वार पुलिस ने लूट में शामिल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया. जिनके पास से लूटा गया कुछ सामान और कैश बरामद किया. जबकि 1 आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, जिसको पकड़ने के लिए पुलिस द्वारा लगातार दबिश दे रही है.
हरिद्वार एसएसपी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 26 अगस्त को बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने रानीपुर थाना क्षेत्र के शिवालिक नगर निवासी भेल रिटायर्ड गुलवीर चौधरी के घर पर उनके गैर मौजूदगी में उनकी बेटी मोना को तमंचे से डरा धमका कर लूट की घटना को अंजाम दिया गया था. घटना के संबंध में मोना चौधरी पुत्री गुलवीर सिंह चौधरी अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी थी. पुलिस ने धारा 309(6) बीएनएस का मुकदमा दर्ज किया था.
घटना की जांच के लिए अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया था. पुलिस और सीआईयू टीमों द्वारा घटना के खुलासे के लिए करीब 1 हजार सीसीटीवी कैमरों को खंगाला. घटनास्थल के आस पास करीब 100 संदिग्धों का सत्यापन किया. पुलिस टीमों के कई प्रयासों के बाद रविवार सुबह मुखबिर की सूचना पर सुमननगर रोड नंबर 3 स्थित एक झोपड़ी से घटना के मास्टरमाइंड अजीत पुत्र भंवर सिंह निवासी टिहरी विस्थापित को गिरफ्तार किया. आरोपी के कब्जे से कुछ ज्वेलरी और अवैध चाकू भी बरामद किया गया.
पूछताछ पर आरोपी अजीत ने बताया वह प्रॉपर्टी खरीदने और बेचने का काम करता है. शिवालिक नगर निवासी गुलवीर चौधरी को पिछले 4 साल से जानता है. अजीत ने बताया कि उनसे गुलवीर चौधरी से 4 साल पहले एक प्रॉपर्टी 67 लाख रुपये में ली थी. जिसका एग्रीमेंट हुआ था और 10 लाख रुपए बयाना दिया था. जिसमें तय हुआ था कि 4 से 6 महीने में जमीन के बाकी रुपए गुलवीर चौधरी को लोटाने थे. लेकिन वह समय पर रुपए नहीं दे पाया. इसके बाद गुलवीर चौधरी ने जमीन वापस ले ली और 10 लाख रुपए भी रख लिए. उसने बताया कि कई बार गुलवीर चौधरी से पैसे मांगे, पर गुलवीर चौधरी ने पैसे वापस नहीं लौटाए.
अजीत ने बताया कि उसने अपने एक दोस्त सोमपाल निवासी मुजफ्फरनगर से गुलवीर चौधरी के साथ हुए पैसों को लेकर विवाद की चर्चा की. उसे भी पैसों की जरूरत थी तो दोनों ने मिलकर गुलवीर चौधरी को लूटने की योजना बनाई. सोमपाल ने अपनी पहचान के अर्पित और विवेक और नरेश को पैसे का लालच देकर लूट की योजना में शामिल किया.
इसके बाद 26 अगस्त को सोमपाल, अर्पित और नरेश बाइक से गुलवीर चौधरी के घर घुसे और विवेक घर के बाहर निगाह रख रहा था. जबकि अजित शक न हो, इसलिए घर आ गया था. लूट में जो ज्वेलरी मिली, उसमें से एक चेन और अंगूठी सोमपाल ने अजित को दी. वहीं रविवार को सोमपाल लूट का सामान बेचकर मिली रकम देने हरिद्वार आ रहा था, जिसे पुलिस ने सुमननगर गली नंबर 3 से गिरफ्तार किया. सोमपाल के साथ ही नरेश निवासी हापुड़ और विवेक निवासी बागपत को 3 लाख रुपए कैश, 2 तमंचे 315 बोर, 1 तमंचा 12 बोर, 6 जिन्दा कारतूस और एक बाइक के साथ गिरफ्तार किया. साथ ही आरोपी अजीत की निशानदेही पर एक अंगूठी भी बरामदगी की गई. मामले में पांचवां आरोपी अर्पित फरार है. जिसकी तलाश की जा रही है.
ये भी पढ़ें:

