ETV Bharat / state

शहीद निर्मल महतो की 38वीं पुण्यतिथि, जमशेदपुर और सरायकेला में कार्यक्रम का आयोजन कर किया गया याद

शहीद निर्मल महतो की 38वीं पुण्यतिथि मनाई गई. इस मौके पर जमशेदपुर और सरायकेला में कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

38th death anniversary of martyr Nirmal Mahato was celebrated
आजसू पार्टी की संकल्प सभा (ईटीवी भारत)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : August 8, 2025 at 11:36 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

जमशेदपुर/सरायकेलाः झारखंड आंदोलनकारी शहीद निर्मल महतो की 38वीं पुण्यतिथि पर आजसू द्वारा संकल्प सभा का आयोजन किया गया. इस सभा में आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने कहा कि आज शहीदों के बोल को भुला दिया गया है. राजनीति की भीड़ बढ़ी है लेकिन जनता की भूख नहीं मिटी है.

जमशेदपुर में आजू पार्टी द्वारा शहीद निर्मल महतो की 38वीं पुण्यतिथि पर बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में संकल्प सभा का आयोजन किया गया. इस सभा में आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, मांडू के विधायक के अलावा आजसू के सभी पदाधिकारी और भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे.

बिष्टुपुर स्थित चमरिया गेस्ट हाउस के पास शहीद निर्मल महतो की मूर्ति पर श्रद्धांजलि अर्पित कर सुदेश महतो संकल्प सभा में पहुंचे. देर शाम आयोजित संकल्प सभा में सुदेश महतो ने झारखंड आंदोलनकारी शहीद निर्मल महतो को राज्य गठन का एक मुख्य सूत्रधार बताया. उन्होंने कहा कि अलग राज्य के लिए निर्मल महतो का अहम योगदान रहा है. उन्होंने ही इस लड़ाई को तेज करने के लिए जो आजसू की नींव रखी.

आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने कहा कि निर्मल महतो हमारे लिए प्रेरणा है. शोषण विहीन झारखंड बनाने के लिए आज निर्मल महतो की विचारधारा को बताने की जरुरत है, जिसे आजसू पूरा करेगी, आज राजनीति का स्तर गिर गया है. राजनीति को मुद्दे से भटकाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि आज राजनीति मे भीड़ बढ़ी है लेकिन राज्य की जनता की भूख नहीं मिटी है.

वहीं सरायकेला में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष सह डुमरी विधायक जयराम महतो शुक्रवार को आदित्यपुर स्थित फुटबॉल मैदान में शहीद निर्मल महतो शहादत दिवस पर आयोजित जनसभा में शामिल हुए.

विधायक जयराम महतो ने शहीद निर्मल महतो के शहादत को नमन करते हुए कहा कि शहीद निर्मल महतो भी सवाल करते थे, तो गलत करने वालों को तकलीफ होती थी. मैं भी झारखंड राज्य में गिरती व्यवस्था को लेकर सवाल करता हूं तो लोगों को तकलीफ होती है.

जयराम महतो ने जमशेदपुर औद्योगिक नगरी को इंडस्ट्रियल टाउन घोषित किए जाने के मुद्दे पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि स्थानीय उद्योग एवं उद्योगपतियों ने यहां के मूलवासियों के साथ छलावा किया है. आज भी इन बड़े कल-कारखानों में काम करने वाले मजदूर हक और अधिकार से वंचित हैं. लेकिन अब वह दिन दूर नहीं जब इन मुद्दों को लेकर एक व्यापक जन आंदोलन तैयार होगा.

पूरे झारखंड राज्य में बीते कई सालों से लंबित नगर निगम चुनाव के संबंध में पूछे जाने पर विधायक जयराम महतो ने कहा कि झारखंड में नगर निगम चुनाव की आवश्यकता है ही नहीं. चुनाव कराने का मतलब बेवजह समय बर्बाद करना है. आयोजित जनसभा के समापन पर जयराम महतो को बहनों ने राखियां भी बांधी.

ये भी पढ़ेंः

निर्मल महतो पार्क का हाल बेहाल, नए साल का स्वागत करने पहुंच रहे सैलानियों में उदासी

निर्मल महतो पार्क में शहीदों को नहीं मिल रहा सम्मान! रखरखाव के अभाव में प्रतिमाएं हो रहीं खराब

शहीद निर्मल महतो की जयंती आज, मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि. कहा- निर्मल दा के आदर्शों के साथ बढ़ रहे हैं आगे