3 बच्चों के बाप ने 8 साल की बच्ची के साथ की दुष्कर्म की कोशिश, गांव में तनाव
दरभंगा में नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश हुई है. जिस वजह से गांव में तनाव की स्थिति है. हालांकि आरोपी गिरफ्तार हो गया है.

Published : May 28, 2025 at 1:42 PM IST
दरभंगा: बिहार के दरभंगा में एक घिनौनी वारदात सामने आई है. जिले के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र में एक गांव में 8 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ 38 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म की कोशिश की है. आवेदन मिलने के बाद बच्ची को मेडिकल के लिए डीएमसीएच भेजा दिया गया है. घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है. वहीं, घटना की सूचना पीड़िता की मां ने पुलिस को दी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है.
नाबालिग के साथ दुष्कर्म का प्रयास: वहीं, घटना को लेकर गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस को तैनात किया गया है. इसकी जानकारी पीड़िता की मां ने थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है. प्राथमिकी में 38 वर्षीय वीरेन्द्र सदा उर्फ भोकरन सदा को आरोपी बनाया है. आवेदन के अनुसार बच्ची अपने घर के बगल में दोपहर में अकेली खेल रही थी, तभी आरोपी मौका पाकर बच्ची को बहला-फुसलाकर सुनसान जगह पर लेकर चला गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया.
बच्ची के शोर मचाने पर भागा आरोपी: पीड़ित परिवार ने जो थाने में आवेदन दिया है, उसमें बताया गया कि जब बच्ची ने शोर मचाया तो आरोपी उसे छोड़कर भाग गया. वहीं घर पहुंचकर बच्ची ने घटना की जानकारी अपनी मां को दी. बच्ची अंदर से डरी हुई थी लेकिन परिजनों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी.
तीन बच्चों का बाप है आरोपी: थाना अध्यक्ष हरिद्वार शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया. वहीं, बच्ची को मेडिकल जांच के लिए डीएमसीएच भेजा गया है. इधर, गांव में तनाव का माहौल है. जिस वजह से गांव में पुलिस बल को तैनात किया गया है. जानकारी के अनुसार आरोपी तीन बच्चों का पिता है और उसकी पत्नी चार-पांच साल से अपने मायके में रह रही है.
"बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है. पीड़िता की मां की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. घटना को लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर बच्ची को मेडिकल जांच के लिए डीएमसीएच भेजा गया है."- हरिद्वार शर्मा, थानाध्यक्ष, कुशेश्वरस्थान थाना
ये भी पढ़ें:
बिहार में कलयुगी पिता ने बेटी से किया दुष्कर्म, कुछ दिन पहले ही पॉक्सो एक्ट में रिहा होकर आया था घर
'अर्धनग्न अवस्था में दौड़ती हुई घर आई, निजी अंगों पर गंभीर चोट' बिहार में महिला से सामूहिक दुष्कर्म
दरभंगा में 48 घंटे में 2 मासूमों के साथ दुष्कर्म, बच्चियों की सुरक्षा पर उठे सवाल से पनपा आक्रोश

