ETV Bharat / state

दिल्ली को आज मिलेंगे 34 नए 'आयुष्मान आरोग्य मंदिर', अब इलाज होगा डिजिटल और पेपरलेस

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता 34 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर, 8 नए जन औषधि केंद्र और नेक्स्टजेन हिम्स सिस्टम का शुभारंभ करेगी.

आयुष्मान आरोग्य मंदिर
आयुष्मान आरोग्य मंदिर (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Delhi Team

Published : July 24, 2025 at 9:31 AM IST

|

Updated : July 24, 2025 at 10:26 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार द्वारा राजधानी में 1139 आयुष्मान आरोग्य मंदिर खोलने की दिशा में लगातार काम जारी है. इसके साथ ही दिल्ली के सभी सरकारी अस्पतालों को हेल्थ इनफॉरमेशन मैनेजमेंट सिस्टम (HIMS) से जोड़ने की भी तैयारी है. इसके साथ ही दिल्ली के लोगों को सस्ती दवाई मिले इसके लिए भी सरकार लगातार सरकारी अस्पतालों में जन औषधि केंद्र का शुभारंभ कर रही है.

इसी क्रम में आज मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा दिल्ली सचिवालय में 34 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर, 8 नए जन औषधि केंद्र और नेक्स्टजेन हिम्स सिस्टम का शुभारंभ किया जाएगा. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ पंकज कुमार सिंह कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे. जबकि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता कार्यक्रम की मुख्य अतिथि होंगी.

आरोग्य मंदिर को लेकर दिल्ली की बीजेपी सरकार का दावा
आरोग्य मंदिर को लेकर दिल्ली की बीजेपी सरकार का दावा (Etv Bharat)

बता दें कि इससे पहले सरकार द्वारा करीब 33 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की शुरुआत की जा चुकी है. अब 34 और नए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के शुभारंभ के साथ ही दिल्ली में इनकी संख्या 60 से ज्यादा हो जाएगी. इसके साथ ही अगले महीने भी सरकार की 30 से ज्यादा आयुष्मान आरोग्य मंदिर शुरू करने की योजना है. इसके साथ ही दिल्ली के सभी सरकारी अस्पतालों को हेल्थ इनफॉरमेशन मैनेजमेंट सिस्टम (हिम्स) से जोड़ने की भी सरकार की योजना है. इसका भी आज शुभारंभ किया जाएगा.

सभी अस्पताल होंगे पेपरलेस

HIMS से सभी अस्पतालों को जोड़ने के बाद इन्हें पेपरलेस बनाया जाएगा. साथ ही मरीजों को ही हेल्थ कार्ड भी उपलब्ध कराया जाएगा. हेल्थ कार्ड में मरीजों के ओपीडी और आईपीडी रजिस्ट्रेशन की पूरा ब्यूरो रहेगा केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के सॉफ्टवेयर से सभी अस्पताल जुड़ जाएंगे.

सीएम रेखा गुप्ता करेंगी शुभारंभ
सीएम रेखा गुप्ता करेंगी शुभारंभ (Etv Bharat)

बता दें कि HIMS योजना को शुरू करने का प्लान अरविंद केजरीवाल सरकार ने वर्ष 2016 में बनाया था. लेकिन, किन्हीं कारणों के चलते इसमें लगातार देरी होती रही. उसके बाद हिम्स को वर्ष 2021 में भी दिल्ली में लॉन्च करने की तैयारी हुई लेकिन फिर शुरूआत नहीं हो सकी. अब बीजेपी के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार हिम्स को लागू करके अस्पतालों को पेपरलेस बनाने की दिशा में कदम बढ़ा रही है.

बता दें कि आतिशी के मुख्यमंत्री बनने के बाद भी तत्कालीन नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने हिम्स सिस्टम को दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में लागू करने के लिए पत्र लिखा था. उसके बाद भी यह योजना दिल्ली में लागू नहीं की गई थी.

इसके बाद भाजपा नेताओं ने आम आदमी पार्टी सरकार पर इस योजना को लागू न करने के पीछे अस्पतालों में भ्रष्टाचार करने को प्रमुख कारण बताया था. हिम्स व्यवस्था को दिल्ली के अस्पतालों में लागू करने को लेकर भ्रष्टाचार के मामले की जांच भी आम आदमी पार्टी की पूर्ववर्ती सरकार के खिलाफ चल रही है.

आयुष्मान आरोग्य मंदिर
आयुष्मान आरोग्य मंदिर (Etv Bharat)

क्या है आरोग्य मंदिर ?

आयुष्मान आरोग्य मंदिर दिल्ली सरकार की नई पहल है जिसमें पहले से चल रहे पोलिक्लिनिक मॉडल को अपग्रेड किया गया है. इसमें न केवल दवाइयों और डॉक्टर की सुविधा बेहतर की गई है, बल्कि स्वच्छता, टेस्टिंग, मरीजों की गोपनीयता और सुविधा को भी प्राथमिकता दी गई है. यहां लोगों को मुफ्त दवाइयां, जांच और कई सुविधाएं फ्री में मिलेगा.

ये भी पढें :

  1. BJP की ‘बड़ी उपलब्धि’ या AAP की ‘पुरानी डिस्पेंसरी’? आरोग्य मंदिर पर छिड़ा घमासान
  2. दिल्ली को मिली 33 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों और 17 जन औषधि केंद्रों की सौगात, CM ने कहा- 'झाड़ू' से साफ कर रहे उनका भ्रष्टाचार
Last Updated : July 24, 2025 at 10:26 AM IST