ETV Bharat / state

दोस्तों के पास रह रही युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

देहरादून में बीस साल की युवती की मौत का मामला सामने आया है. युवती बीते दस दिनों से अपने दोस्तों के पास रह रही थी.

Etv Bharat
कॉन्सेप्ट इमेज (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : September 10, 2025 at 7:03 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

देहरादून/रामनगर: राजधानी देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र में अपने दोस्तों के पास रह रही बीस साल की युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस और युवती को परिजन भी दून हॉस्पिटल पहुंची. परिजनों ने युवती के हत्या की आशंका जताई है. पुलिस ने भी शव वो कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.

जानकारी के अनुसार बीस साल की निष्ठा सिंह निवासी मोहित विहार पिछले दस दिन से अपने दोस्त संजना के साथ राजीव नगर में रह रही थी. निष्ठा के भाई ने बताया कि जब भी उन्होंने उससे बात की तो वह कहती थी कि वह जल्द ही वापस आ जाएगी. परिजनों ने एक युवक और एक युवती पर हत्या का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा किया.

परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी निष्ठा पिछले करीब दस दिन से घर नहीं आ रही थी. कल शाम भी निष्ठा का फोन आया था और रात को आने के लिए कह रही थी, लेकिन वह नहीं आई. निष्ठा करनपुर के पास नौकरी करती थी, लेकिन जानकारी मिली कि कुछ दिन पहले नौकरी भी छोड़ दी है. इस बीच बुधवार सुबह युवती के भाई को फोन आया कि उसकी बहन दून अस्पताल में भर्ती है. भाई जैसे ही अस्पताल पहुंचा तो डॉक्टरों ने बताया कि उसकी मौत हो चुकी है. यह सुनकर इमरजेंसी वार्ड में परिजन बिफर पड़े और जोरदार हंगामा करने लगे.

थाना रायपुर प्रभारी गिरीश नेगी ने बताया है कि दून अस्पताल ने सूचना मिलने के बाद पुलिस ने अस्पताल में पहुंच कर मृतिका के परिजनों को शान्त कराया गया. पुलिस द्वारा घटना के संबंध में परिजनों से पूछताछ करने के बाद मृतिका के शव को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए मोर्चरी भिजवाया गया. साथ ही पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की जानकारी हो पाएगी. वही पुलिस द्वारा मृतका के दोस्त संजना से पूछताछ की जा रही है और घटना के संबंध जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है.

साइकिल से गिरकर मौत: नैनीताल जिले के कालाढूंगी थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर 13 साल का हरजीत साइकिल चलाते समय अचानक से गिर गया. साइकिल से गिरने के बाद हरजीत बेहोश हो गया. परिजन तत्काल हरजीत को लेकर हॉस्पिटल पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. रामदत्त सयुक्त चिकित्सालय के डॉ. तोहित ने बताया, जब परिजन बच्चे को अस्पताल लेकर पहुंचे तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

पढ़ें--