शराब पीने से मना करने पर 2 निहंगों ने किया रेहड़ी वाले पर हमला, तलवार से कर दिया जख्मी
अंबाला में शराब पीने से मना करने पर 2 निहंग सरदारों ने एक रेहड़ी वाले पर तलवार चलाकर घायल कर दिया.

Published : August 12, 2025 at 7:50 PM IST
अंबाला: पंजाब से आए दो निहंग सरदारों ने एक रेहड़ी फड़ी वाले पर इस लिए तलवार चला दी, क्योंकि उसने शराब पीने से मना किया था. हमले में रेहड़ी फड़ी वाले व्यक्ति के बाजू पर तलवार लग गई, जिससे वो घायल हो गया. अगर उसने बाजू आगे नहीं की होती, तो शायद गर्दन भी कट सकती थी.
पुलिस ने दोनों सरदारों को किया गिरफ्तार
घायल अवस्था में रेहड़ी वाले के करीबी ने उसको नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया. शिकायत के बाद पुलिस ने मौके से दोनों सरदारों को काबू कर लिया. आगे की कार्रवाई के लिए उनको अंबाला कैंट पड़ाव थाने भेज दिया गया है.
पंजाब में भी काट दिया एक पुलिसकर्मी का हाथ
बता दें कि ऐसा ही एक मामला हाल ही में पंजाब में भी सामने आया था, जहां निहंगों ने एक पुलिस अधिकारी की बाजू काट दी थी. अब ठीक वैसा ही मामला हरियाणा के अंबाला में देखने को मिला है. बस स्टैंड पर एक रेहड़ी फड़ी वाले व्यक्ति को पंजाब से आए दो सरदारों ने शराब पीने से मना करने पर तलवार चला दी. घायल रेहड़ी वाले व्यक्ति ने बताया कि उसकी पुल के नीचे रोटी की रेहड़ी है, जहां दोपहर को 2 सरदार जबरदस्ती आकर बैठ गए और शराब पीने लगे. मैंने मना किया तो मुझ पर बिफर पड़े और तलवार चला दी. गनीमत रही कि तलवार गर्दन पर न लगकर सिर्फ हाथ पर लगी.
क्या कहा चौकी इंजार्ज ने ?
वहीं, चौकी इंचार्ज राजेंद्र कुमार ने कहा कि दोपहर को हमें सूचना प्राप्त हुई थी कि 2 सरदारों ने रेहड़ी वाले के साथ मारपीट की है. दोनों को मैंने बस स्टैंड पर भागते हुए पकड़ लिया है.
इसे भी पढ़ें : गुरुग्राम में युवक की लाठी डंडे और सरिया से पीट-पीटकर हत्या, कई लोग हिरासत में

