रांची में ड्रग्स पैडलर्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 400 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
रांची में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक घर से 400 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है.

Published : June 25, 2025 at 5:22 PM IST
|Updated : June 25, 2025 at 8:06 PM IST
रांची: नशे के तस्करों के खिलाफ रांची पुलिस का ऑपरेशन लगातार जारी है. इसी क्रम में डीआईजी सह रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर रांची के अरगोड़ा इलाके से 400 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो ड्रग्स पैडलर्स को गिरफ्तार किया गया है.
अरगोड़ा इलाके से हुई गिरफ्तारी
डीआईजी सह रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा को गुप्त सूचना मिली थी कि अरगोड़ा इलाके में कुछ नशे के तस्कर किराए के मकान में रह कर मादक पदार्थों का कारोबार कर रहे हैं. सूचना की पुष्टि होने के बाद सिटी एसपी के निर्देश पर हटिया डीएसपी के नेतृव में एक टीम का गठन किया गया. गठित टीम के द्वारा अरगोड़ा के अशोक कुंज स्थित कश्यप विहार में किराए के मकान में छापेमारी की गई.
छापेमारी के दौरान मकान से दिनेश कुमार राम और शिवम कुमार को हिरासत में लिया गया. जब उनके कमरे की तलाशी ली गई तो, वहां से 400 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया गया. गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों ने अपने तीन अन्य साथियों के नाम का भी खुलासा किया है. तीनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है.

रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि नशे के तत्वों के खिलाफ नो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तारी के दौरान मौके से भारी मात्रा में ब्राउन शुगर की पुड़िया बरामद की गई है. एसएसपी ने कहा कि गिरफ्तार तस्कर दिनेश का पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है. एसएसपी ने कहा कि राउरकेला में भी उसे मादक पदार्थों की खरीद बिक्री की वजह से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था.
ये भी पढ़ें- नक्सलियों के नाम पर मांगी थी तीन करोड़ की रंगदारी, मुंशी ने ही दी थी टिप!
मुर्शिदाबाद में हालात खराब है सर! कहने पर लगी थानेदार को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला
अनिल टाइगर मर्डर केस का खुलासा, फरार शूटर सहित चार अपराधी गिरफ्तार

