ETV Bharat / state

जुए की फड़ सजाकर करते थे लूटपाट; राइफल, तमंचा और लग्जरी वाहन बरामद, 17 आरोपी गिरफ्तार, 6 फरार

आरोपी बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, रायबरेली, कानपुर देहात व कानपुर नगर के रहने वाले हैं.

बांदा में 17 आरोपी गिरफ्तार
बांदा में 17 आरोपी गिरफ्तार (Photo credit: ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : May 24, 2025 at 8:47 PM IST

|

Updated : May 24, 2025 at 9:02 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

बांदा : पुलिस ने जुए की आड़ में लोगों के कीमती सामानों को दांव पर लगवाने वाले व छल कपट और डरा धमकाकर पैसे छीन लेने वाले 17 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. सभी आरोपी बांदा, कानपुर नगर, कानपुर देहात, फतेहपुर, चित्रकूट व रायबरेली जनपद के रहने वाले है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग साढ़े 4 लाख रुपये, एक अवैध राइफल, एक अवैध तमंचा व 7 जिंदा कारतूस व 8 चार पहिया वाहन भी बरामद किए हैं.

पुलिस का दावा है कि जब लोग जुआ खेलने जाते थे तो आरोपी उन्हें डरा धमकाकर अवैध असलहों के दम पर कीमती सामान व पैसे छीन लेते थे. जिसके बारे में पुलिस को जानकारी मिली थी और पुलिस इनकी तलाश कर रही थी. पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी के दौरान मौके से 6 अभियुक्त फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है.



पुलिस के मुताबिक, पूरा मामला पैलानी थाना क्षेत्र के मड़ौली गांव का है. शुक्रवार को गांव के बाहर यमुना नदी के किनारे कुछ बाहरी व स्थानीय लोग जुए की फड़ में लोगों को अवैध असलहों से डरा धमकाकर कीमती सामान व पैसे छीन लेने की सूचना मिली थी. जिसके बाद चार टीमों का गठन करते हुए मौके पर छापेमारी की गई और 17 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है. वहीं गिरफ्तारी के दौरान रात के अंधेरे का फायदा उठाकर 6 अभियुक्त मौके से फरार हो गए, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है.

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से लगभग साढ़े 4 लाख रुपये, एक अवैध राइफल, एक अवैध तमंचा व 7 जिंदा कारतूस बरामद किए गये हैं. साथ ही 8 चार पहिया वाहन भी मौके से बरामद हुए हैं. गिरफ्तार अभियुक्तों में फतेहपुर का रहने वाला बुधराज सिंह, धीरज सिंह, सुरेंद्र कुमार द्विवेदी, मोहम्मद नफीस, मोहम्मद अनीस, नीरज कुशवाहा, मुकेश कुमार तिवारी, राहुल पाठक, राजेंद्र कुमार अवस्थी, अमरेंद्र बहादुर यादव, शारदा प्रताप सिंह, बलराम मिश्रा हैं. कानपुर देहात के रहने वाले अकील खान, रायबरेली के रहने वाले मोहम्मद हलाल, संतोष कुमार लोधी व सुनील कुमार यादव, चित्रकूट के रहने वाले उदयवीर यादव शामिल हैं.

एएसपी शिवराज ने बताया कि मड़ौली गांव के बाहर यमुना नदी के किनारे से इन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी मिली है कि यह लोग जुआ खेलने आने वाले लोगों को डरा धमका कर पैसा व कीमती सामान छीन लेते थे. आरोपी बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, रायबरेली, कानपुर देहात व कानपुर नगर के रहने वाले हैं. पुलिस टीम ने 17 लोगों को गिरफ्तार किया है, वहीं 6 लोग फरार हो गए हैं. जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें : बांदा में हादसा; सड़क पार कर रही महिला और उसकी 2 बेटियों को ट्रक ने रौंदा, दो की मौत और एक घायल

Last Updated : May 24, 2025 at 9:02 PM IST