झारखंड पुलिस को मिले 140 हवलदार, कॉन्स्टेबल से मिला प्रमोशन - Jharkhand Police Promotion
Jharkhand Police. झारखंड पुलिस को 140 हवलदार मिले हैं. सभी प्रमोशन पाकर कॉन्स्टेबल से हवलदार बने हैं. ये सभी हवलदार रांची के अलग-अलग थाने में कार्यरत रहेंगे. इस मौके पर सीनियर एसपी ने सभी को बधाई दी है.

Published : September 26, 2024 at 2:45 PM IST
रांची: झारखंड पुलिस के 140 कॉन्स्टेबल को हवलदार के पद पर प्रमोशन मिला है. कॉन्स्टेबल से प्रमोशन पाकर हवलदार बने 140 पुलिसकर्मियों को रांची पुलिस लाइन में एक सादे समारोह में एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा और सिटी एसपी राजकुमार मेहता के द्वारा बैच लगाया गया.
बोर्ड की बैठक में मिला था प्रमोशन
रांची पुलिस को 140 हवलदार मिले हैं. ये वो पुलिसकर्मी हैं, जिन्हें कॉन्स्टेबल से हवलदार रैंक में प्रमोशन दिया गया. बोर्ड की बैठक में लगभग 200 पुलिसकर्मियों के नाम पर विचार किया गया. इसके बाद 140 कॉन्स्टेबल हवलदार के पद पर प्रमोशन पाने के लिए योग्य पाए गए. वरीयता लिस्ट जारी होने के बाद सभी 140 कॉन्स्टेबल गुरुवार को हवलदार के पद पर प्रोन्नत हो गए.


