बिहार में दरिंदगी! 13 साल की बच्ची को बेहोश कर दुष्कर्म, सुनसान जगह से परिजनों ने किया बरामद
नालंदा में एक 13 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. बच्ची को नशीला पदार्थ खिलाने का आशंका परिजनों ने जतायी है.

Published : July 26, 2025 at 12:30 PM IST
नालंदा : बिहार के नालंदा में एक 13 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है. बताया जाता है कि चंडी थाना क्षेत्र एक गांव में शुक्रवार रात करीब 9 बजे बदमाश ने बच्ची को दवा खिलाकर बेहोश कर दिया और उसके बाद उससे कुकृत्य किया.
13 साल की बच्ची से दुष्कर्म: बच्ची अपनी चचेरी बहन को बुलाने घर से निकली थी. उसी दौरान घात लगाए बदमाश ने घटना को अंजाम दिया. घंटों बाद जब किशोरी के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन की तो उसी दौरान वह सुनसान स्थान पर पेड़ के नीचे बेहोशी की हालत में मिली. परिवार अंदेशा जता रहा है कि दवा खिलाकर बच्ची को अचेत किया गया था.
आरोपी गिरफ्तार: परिजन बच्ची को उठाकर घर लाए और होश में आने पर किशोरी ने घटना का खुलासा किया. जिसके बाद परिजन बच्ची को लेकर थाना पहुंचे. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया.
'चचेरी बहन को गई थी बुलाने': गिरफ्तार आरोपी की पहचान गौरव कुमार के तौर पर किया गया है. शुक्रवार को पीड़िता का मेडिकल जांच सदर अस्पताल में कराया गया. परिवार ने बताया कि रात में किशोरी, चचेरी बहन को बुलाने घर से निकली थी. जिसके बाद घंटों नहीं लौटीं.
"तब हमलोग गांव में उसकी तलाश करने लगे. उसी दौरान सुनसान स्थान पर पेड़ के नीचे अचेत हालत में बच्ची पड़ी मिली. होश में आने पर पीड़िता ने घटना का खुलासा किया."- बच्ची के परिजन
"पीड़िता के चाचा ने प्राथमिकी दर्ज कराई है. आरोपित को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया. किशोरी का मेडिकल जांच सदर अस्पताल में कराया गया."- सुमन कुमार,चंडी थानाध्यक्ष
ये भी पढ़ें
बिहार में लड़की से एंबुलेंस में गैंगरेप, होमगार्ड बहाली के फिजिकल टेस्ट में हुई थी बेहोश
नवादा में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार
तीन साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद बेरहमी से हत्या, शव को नदी किनारे खेत में फेंका

