मछली विक्रेता निकला हैवान, 11 साल की बच्ची से दुष्कर्म, गला काटकर हत्या का प्रयास
मुजफ्फरपुर में नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Published : May 27, 2025 at 10:15 AM IST
मुजफ्फरपुर: जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 वर्षीय बच्ची के साथ मछली बेचने वाले ने दुष्कर्म किया है. दुष्कर्म के बाद हत्या की नियत से आरोपी ने बच्ची का गला काट दिया. साथ ही धारदार हथियार से बच्ची के सीने और पेट को भी चीर दिया. पीड़िता को गंभीर हालत में एसकेएमसीएच के आइसीयू में भर्ती कराया गया है.
शरीर पर मिले कई निशान: पीड़िता की छाती, हाथ, पेट और जांघ समेत कई जगहों पर चाकू के निशान मिले हैं. साथ ही हाथ में कई जगह दांत से काटे जाने के भी निशान हैं. घटना की जानकारी मिलने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने पर दो घंटे तक हंगामा किया और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग उठाई.
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी: इसके बाद कई थानों की पुलिस पहुंची और बल प्रयोग करते हुए स्थिति को नियंत्रित किया. एसडीपीओ पश्चिमी टू एसी ज्ञानी के निर्देश पर चार थानों की पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया है. पीड़िता की मौसी का घर आरोपी के गांव में है, जिससे उसकी जान-पहचान थी.
''आरोपी गांव में मछली बेचने आया करता था, जिससे जान-पहचान थी. सुबह 11 बजे बच्ची को आरोपी मौसी के घर पहुंचाने के बहाने अपने साथ ले गया. देर शाम तक बच्ची मौसी के घर नहीं पहुंची तो आरोपी को कॉल किया, लेकिन उसका मोबाइल बंद मिला. इसके बाद उसकी खोजबीन शुरू की, तभी बच्ची घायलावस्था में पोखर के समीप मिली''.-पीड़िता के चाचा
एसकेएमसीएच में भर्ती: इधर, घटना को पुलिस ने पुष्टि करते हुए कहा कि पीड़िता को एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है. आरोपी को गिरप्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है. जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
कुढ़नी थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 वर्षीय नाबालिग को एक लड़का बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद आरोपी ने पीड़िता की जान लेने की कोशिश की. पीड़िता को इलाज के लिए SKMCH भेज दिया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. एसी ज्ञानी, एसडीपीओ पश्चिमी टू
ये भी पढ़ें-

