बहन साक्षी की शादी में जमकर थिरके ऋषभ पंत, दूल्हा-दुल्हन ने भी मचाया धमाल, देखिए Exclusive Video
भारतीय क्रिकेट टीम के जाने-माने खिलाड़ी ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत की शादी का वीडियो आया सामने.

Published : March 11, 2025 at 3:48 PM IST
|Updated : March 11, 2025 at 3:55 PM IST
मसूरी: भारतीय क्रिकेट टीम के जाने-माने खिलाड़ी ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत की शादी है. शादी के सभी कार्यक्रम उत्तराखंड के मसूरी में हो रहे हैं. ऋषभ पंत भी दुबई से ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के चैंपियन बनने के बाद सीधे मसूरी पहुंचे और बहन का शादी में शामिल हुए. ऋषभ पंत की बहन की शादी का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें ऋषभ पंत खूब मस्ती करते हुए दिख रहे हैं.
वीडियो में दुल्हन साक्षी पंत भी डांस करती हुई नजर आ रही हैं. इस शादी में परिवार के सदस्यों के अलावा खास रिश्तेदारों और कुछ दोस्तों को शामिल किया गया है. हरिद्वार जिले की खानपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक उमेश शर्मा भी शादी के कार्यक्रम में शामिल हुए हैं.
बता दें कि ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत की शादी अंकित चौधरी से हो रही है. अंकित चौधरी और साक्षी एक-दूसरे को करीब 9 साल से जानते हैं. अंकित चौधरी इंग्लैंड में रहते हैं. 5 जनवरी 2024 को ही दोनों ने लंदन में सगाई की थी. सगाई की तस्वीरें साक्षी और ऋषभ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थीं. ऋषभ ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, बधाई हो बहन. साक्षी पंत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. साक्षी अपने भाई ऋषभ पंत से दो साल बड़ी हैं. साक्षी ने देहरादून के दून कॉलेज से पढ़ाई की है.
पढ़ें---

