ETV Bharat / sports

बहन की शादी में ऋषभ पंत ने खेली जमकर होली, देखिये किस-किस को लगाया गुलाल

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी ऋषभ पंत की बड़ी बहन साक्षी पंत की शादी का एक और वीडियो आया सामने.

Etv Bharat
ऋषभ पंत की होली. (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Sports Team

Published : March 11, 2025 at 5:15 PM IST

|

Updated : March 11, 2025 at 5:22 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

मसूरी: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी ऋषभ पंत की बड़ी बहन साक्षी पंत विवाह के बंधन में बंधने जा रही हैं. शादी के सभी कार्यक्रम उत्तराखंड के मसूरी में ही हो रहे हैं. साक्षी पंत की शादी के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं. ऋषभ पंत का अपनी बड़ी बहन साक्षी पंत की शादी में होली खेलने का वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में ऋषभ पंत हरिद्वार जिले की खानपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार को गुलाल लगाते हुए नजर आ रहे हैं. दोनों इस दौरान मस्ती करते नजर आ रहे हैं.

इससे पहले भी साक्षी पंत का शादी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपने बहन साक्षी पंत और होने वाले जीजा के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं. ऋषभ पंत की बड़ी बहन की शादी में शामिल होने के लिए कई दिग्गज उत्तराखंड पहुंच रहे हैं. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी तो उत्तराखंड पहुंचे भी चुके हैं. महेंद्र सिंह धोनी के साथ उनकी पत्नी साक्षी धोनी भी हैं. महेंद्र सिंह धोनी के अलावा विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा के भी शादी में आने की उम्मीद है.

बहन की शादी में ऋषभ पंत ने खेली जमकर होली (ETV BHARAT)

बता दें कि साक्षी पंत की शादी अंकित चौधरी से होने जा रही है. साक्षी पंत और अंकित चौधरी दोनों एक-दूसरे को पिछले 9 सालों से जानते हैं. बीते साल ही जनवरी में दोनों ने लंदन में सगाई थी, जिसकी जानकारी साक्षी पंत और ऋषभ पंत ने सोशल मीडिया पर दी थी. अंकित चौधरी ब्रिटेन में ही रहते हैं. ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत की शादी में दोनों परिवारों के करीबी रिश्तेदार और परिचितों को ही बुलाया गया है. कार्यक्रम स्थल के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए है.

पढ़ें---

Last Updated : March 11, 2025 at 5:22 PM IST