ETV Bharat / sports

उत्तराखंड में दिग्गज क्रिकेटरों का जमावड़ा, परिवार के साथ पहुंचे धोनी, ऋषभ पंत की बहन की शादी में हुए शामिल

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत की शादी में शामिल होने हाई प्रोफाइल दिग्गज उत्तराखंड पहुंचे रहे हैं.

Etv Bharat
देहरादून एयरपोर्ट पर महेंद्र सिंह धोनी (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Sports Team

Published : March 11, 2025 at 4:12 PM IST

|

Updated : March 11, 2025 at 4:46 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

देहरादून: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मंगवलार 11 मार्च को उत्तराखंड पहुंचे. देहरादून एयरपोर्ट से महेंद्र सिंह धोनी का बाहर निकलते हुए वीडियो भी सामने आया है. महेंद्र सिंह धोनी के साथ उनकी पत्नी साक्षी धोनी भी दिखीं. महेंद्र सिंह धोनी मसूरी में भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत की शादी में शामिल होने आए हैं.

बताया जा रहा है कि महेंद्र सिंह धोनी देहरादून एयरपोर्ट से सीधे मसूरी के लिए निकले हैं. महेंद्र सिंह धोनी के देहरादून एयरपोर्ट पर पहुंचते ही उनके फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी थी. महेंद्र सिंह धोनी के अलावा कई और क्रिकेटर व फिल्म स्टार के मसूरी पहुंचने की उम्मीद है. बता दें कि ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत की शादी के सभी कार्यक्रम मसूरी में किए जा रहे हैं.

ऋषभ पंत की बहन की शादी में शामिल होने उत्तराखंड पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी. (ETV Bharat)

बहन साक्षी पंत अपने भाई ऋषभ पंत से दो साल बड़ी हैं. बीते साल जनवरी में ही साक्षी पंत ने अंकित चौधरी से सगाई की थी. अंकित चौधरी और साक्षी पंत दोनों एक-दूसरे को बीते 9 सालों से जानते है, जो अब शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं.

@sakshi.panthInstagramAccount
शादी के सभी कार्यक्रम मसूरी किए जा रहे है. (@sakshi.panthInstagramAccount)
@sakshi.panthInstagramAccount
ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत. (@sakshi.panthInstagramAccount)

ऋषभ पंत भी दुबई में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद सोमवार को ही बहन की शादी में शामिल होने मसूरी पहुंचे हैं. साक्षी पंत की शादी समारोह का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें ऋषभ पंत अपनी बहन की शादी में मस्ती करते हुए दिख रहे हैं. वीडियो में दुल्हन साक्षी पंत और दूल्हे अंकित चौधरी डांस भी करते हुए नजर आ रहे हैं.

@sakshi.panthInstagramAccount
ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत की शादी. (@sakshi.panthInstagramAccount)
@sakshi.panthInstagramAccount
शादी के कई दिग्गजों के शामिल होने की उम्मीद. (@sakshi.panthInstagramAccount)

साक्षी पंत का जन्म 24 सितंबर, 1995 को हुआ था. साक्षी ने देहरादून के दून कॉलेज से पढ़ाई की है. साक्षी सोशल मीडिया इनफ़्लुएंसर हैं. साक्षी अपने भाई को चीयर करने के लिए अक्सर स्टेडियम में नज़र आती हैं.

पढ़ें---

Last Updated : March 11, 2025 at 4:46 PM IST