ETV Bharat / sports

एशिया कप हॉकी में भारत की लगातार चौथी जीत, कजाकिस्तान को एकतरफा मुकाबले में 15-0 से हराया

बिहार के राजगीर में एशिया कप हॉकी के चौथे मुकाबले में भारत ने कजाकिस्तान को एकतरफा पटखनी दी-

HOCKEY ASIA CUP 2025
भारत बनाम कजाकिस्तान का मुकाबला (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : September 1, 2025 at 8:28 PM IST

5 Min Read
Choose ETV Bharat

राजगीर : बिहार के राजगीर में सोमवार को हीरो एशिया कप हॉकी के चौथे और आखिरी मुकाबले में भारत ने कजाकिस्तान को 15-0 से एकतरफा मात दी. इस जीत के साथ भारत और चीन पूल-A में नाम दर्ज करा चुकी है. पूल B से मलेशिया और कोरिया है. यही टीमें अंतिम 4 में शामिल हैं जो खिताब के लिए भिड़ेंगी.

15-0 से एकतरफा जीता भारत : इस मैच में भारत की ओर से अभिषेक ने 4, सुखजीत सिंह ने 3, कप्तान हरमनप्रीत सिंह और जुगराज सिंह ने 2-2 गोल किए जबकि दिलप्रीत सिंह, संजय, राजेंद्र सिंह और अमित रोहिदास ने 1-1 गोल दागा. पूरे मुकाबले में कजाकिस्तान की टीम एक भी गोल नहीं कर सकी और भारतीय खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा.

एशिया कप हॉकी में भारत की लगातार चौथी जीत (ETV Bharat)

4 मैच में 40 गोल : भारतीय दर्शक मैदान में खिलाड़ियों को चीयर करते दिखे और इस जीत के साथ भारत अपने लीग में टॉप पर पहुंच गया. मुकाबले में गोलों की बारिश हुई और चारों मैचों में कुल 40 गोल किए गए.

भारत-कजाकिस्तान मुकाबले में दर्शक उत्साहित : भारत ने एशिया कप 2025 हॉकी पूल ए के मुकाबले में सोमवार को कजाकिस्तान से निर्णायक बढ़त बनाई हुई थी. अभिषेक ने हैट्रिक के साथ 4 गोल दागे, जबकि सुखजीत सिंह ने 3, हरमनप्रीत सिंह और जुगराज सिंह ने 2-2- गोल किये. भारत-कजाकिस्तान मैच में दर्शकों का उत्साह काफी अधिक दिखा. टीम को भी होम ग्राउंड का फायदा मिला.

कोरिया ने बांग्लादेश को दी 5-1 से शिकस्त : आज टूर्नामेंट के चौथे दिन पहला मुकाबला कोरिया और बांग्लादेश के बीच खेला गया. इस मैच में कोरिया ने शानदार खेल दिखाते हुए बांग्लादेश को 5-1 से मात दी. बांग्लादेश की ओर से एकमात्र गोल सोहनूर सोबूज ने किया, जबकि कोरिया के लिए डैन सोन ने दो गोल दागे और जिहुन यंग, शियुनगो ली व शियोंग ओह ने एक-एक गोल किया. कोरिया ने मैच की शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा और बांग्लादेशी टीम पूरी तरह संघर्ष करती दिखी.

HOCKEY ASIA CUP 2025
भारत बनाम कजाकिस्तान का मुकाबला (ETV Bharat)

मलेशिया की गोलों की सुनामी : वहीं दूसरे मुकाबले में मलेशिया ने चीनी ताइपे पर एकतरफा अंदाज में 15-0 से जीत हासिल की. मलेशिया की ओर से अखीमुल्लाह अनवर ने पांच, असरान हमसानी ने चार, नूरसफीक सुमंत्री ने तीन, जबकि अबू कमल अजरी, एनडियालफियन जिफर्नेस और अमीन रोजेमी ने एक-एक गोल किये. ऐसा लगा मलेशिया ने गोलों की सुनामी ला दी हो. चीनी ताइपे के लिए यह मैच बेहद निराशाजनक रहा क्योंकि वह पूरे मैच में गोल करने का एक भी मौका नहीं बना सके. दूसरी ओर मलेशिया के खिलाड़ियों की तेजी और पासिंग ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया.

चीन और जापान में कांटे का मैच : तीसरा मुकाबला चीन और जापान के बीच खेला गया, जो काफी रोमांचक रहा. मैच के शुरुआती मिनटों से ही दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया. चीन की ओर से चांगलियान लिन और शिओजिया जांग ने एक-एक गोल किया, जबकि जापान के लिए कुजुमसा मत्सुमोतो ने दोनों गोल दागे. पूरे मैच में एक पल चीन ने बढ़त बनाई तो अगले ही पल जापान ने बराबरी कर ली. अंततः यह कांटे का मुकाबला 2-2 पर समाप्त हुआ और दोनों टीमों को आपस में अंक बांटकर संतोष करना पड़ा. हालांकि जापान लीग से बाहर हो गई.

HOCKEY ASIA CUP 2025
ये आठ टीमें ले रही है हिस्सा (ETV Bharat)

''अमित और संजय ने अच्छे-अच्छे ट्रैक किए हैं. हमारे पास अच्छा वैरिकेशन है. हरमनप्रीत सिंह पर कोई लोड नहीं है, लेकिन वो कप्तान हैं. उनके पास अच्छा अनुभव है, जिसका हम उपयोग करेंगे. मुझे नहीं लगता कि इतने मैच खेलने के बाद हरमनप्रीत को प्रेशर फील होता होगा. उन्होंने कहा कि पिछले मैचों में हमें फील्ड गोल कम मिल रहे थे. जिससे इस बार कोशिश थी कि ज्यादा से ज्यादा फील्ड गोल मिलें''. - मनप्रीत सिंह, खिलाड़ी

लीग में अब तक की स्थिति : अन्य मुकाबलों में कोरिया ने बांग्लादेश को 5-1 से हराया और सुपर-4 में जगह बनाई. मलेशिया ने चीनी ताइपे को 15-0 से रौंदकर टूर्नामेंट की सबसे बड़ी जीत दर्ज की. तीसरे मुकाबले में चीन और जापान के बीच 2-2 से ड्रॉ रहा. लीग चरण के बाद सुपर-4 की तस्वीर साफ हो गई है. पूल-A से भारत और चीन, पूल-B से मलेशिया और कोरिया अंतिम चार में पहुंची हैं. अब ये चारों टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी.

इंडिया का लक्ष्य गोल्ड लाना: खिलाड़ी रजिंदर सिंह ने बताया कि पहले जो मैच थे वो वैसे नहीं थे. जैसे हमने सोचे थे, लेकिन फिर भी हम वो मैच जीते हैं. इस मैच हमारी काफी अंडरस्टैंडिंग अच्छी रही और हमने जैसा डिसाइड किया था. वैसे ही हम सभी खिलाड़ी खिले हैं. आगे के मैच हमारे लिए कठिन होने वाले हैं, लेकिन हम सारे मैच जीतेंगे. हमारा लक्ष्य गोल्ड लाना है.

ये भी पढ़ें :-

एशिया कप हॉकी 2025 से चमका बिहार, सरकार की तारीफ कर बोले दिलीप तिर्की- 'राजगीर में होंगे और अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट'

हॉकी एशिया कप 2025: भारत ने जापान को 3-2 से हराया, चीन ने कजाकिस्तान को 13-1 से दी मात