ETV Bharat / spiritual

26 जुलाई से शुरू हो रहा है इन राशियों का 'गोल्डन टाइम', 24 साल बाद बन रहा है दुर्लभ योग

26 जुलाई को शुक्र ग्रह मिथुन राशि में गुरु ग्रह के साथ युति करेगा, जिससे 24 साल बाद एक दुर्लभ योग–गजलक्ष्मी योग का निर्माण होगा.

Etv Bharat
सांकेतिक फोटो (canva)
author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : July 22, 2025 at 4:24 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

हैदराबाद: 26 जुलाई को शुक्र ग्रह वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश कर रहे हैं, जहां पहले से ही गुरु ग्रह विराजमान हैं. इस दुर्लभ योग को ज्योतिष शास्त्र में ‘गजलक्ष्मी योग’ कहा जाता है, जो 24 वर्षों बाद बन रहा है. पिछली बार यह संयोग वर्ष 2001 में हुआ था. इस समय ग्रहों की यह युति पांच मुख्य राशियों के लिए आर्थिक, पारिवारिक और सामाजिक सभी क्षेत्रों में सफलता और समृद्धि लेकर आएगी. आइए विस्तार से जानते हैं दिल्ली के प्रसिद्ध वैदिक ज्योतिषाचार्य आदित्य झा से किन राशियों के लिए यह समय सुनहरा साबित होगा और उन्हें कैसे लाभ मिलेगा.

मेष राशि: आर्थिक समृद्धि और नए अवसरों का आगमन
मेष राशि वालों के लिए मिथुन राशि में शुक्र और गुरु की युति बेहद शुभ साबित होगी. इस दौरान उनकी आय में भारी वृद्धि होगी और नए आय स्रोत खुलेंगे. जिन कार्यों में वे पहले फंसे हुए थे, वे अब सफलता के दरवाजे खोलेंगे. व्यवसाय में नई योजनाएं सफल होंगी और मित्रों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे, जो कार्यों में सहायता प्रदान करेंगे. इस समय का लाभ उठाकर मेष राशि वाले अपने करियर में बड़े पदों तक पहुंच सकते हैं.

मिथुन राशि: बैंक बैलेंस होगा मजबूत, परिवार में शांति
मिथुन राशि वालों की आर्थिक स्थिति इस अवधि में अत्यंत मजबूत होगी. उन्हें व्यापार में लाभ मिलेगा और नए सौदे के अवसर प्राप्त होंगे, जिससे उनकी आमदनी बढ़ेगी. परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और सद्भाव बना रहेगा, जिससे घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा. इसके साथ ही परिवार के सभी सदस्य उन्नति की ओर बढ़ेंगे.

सिंह राशि: धन लाभ और सामाजिक सफलता
सिंह राशि के जातकों को इस युति के दौरान कई धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे. सामाजिक जीवन में भी उनके लिए कई निमंत्रण आएंगे, जो उनके रिश्तों को और मजबूत बनाएंगे. परिवार के साथ तालमेल बेहतर होगा और संपत्ति में वृद्धि देखने को मिलेगी. बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधी चिंता भी कम होगी, जिससे परिवार खुशहाल रहेगा.

कन्या राशि: मकान खरीदने का सुनहरा समय, नौकरी में सफलता
कन्या राशि के लिए यह समय अत्यंत शुभ है. उनके सभी प्रयास सफल होंगे और मकान या फ्लैट खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है. नौकरीपेशा जातकों को अधिकारी प्रशंसा देंगे और वे अपने टारगेट आसानी से पूरे कर पाएंगे. समाज में उनका सम्मान बढ़ेगा और प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संपर्क भी मजबूत होंगे.

तुला राशि: वैवाहिक जीवन में सुधार और बिजनेस में वृद्धि
तुला राशि वालों का बैंक बैलेंस बढ़ेगा और स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा. वैवाहिक जीवन में चल रही गलतफहमियां दूर होंगी और पति-पत्नी के संबंध मजबूत होंगे. बिजनेस के क्षेत्र में नई योजनाएं सफल होंगी, जिससे वे एक सफल उद्यमी के रूप में उभरेंगे. समाज में उनका मान-सम्मान भी बढ़ेगा.

मकर राशि: नई संपत्ति और करियर में उन्नति
मकर राशि वालों के लिए भी यह समय लाभकारी रहेगा. वे नया वाहन या संपत्ति खरीद सकते हैं और पैतृक संपत्ति मिलने की संभावना भी है. नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति के अवसर मिलेंगे और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. वे अपने काम में सफल रहेंगे और कुछ नए बिजनेस आइडियाज पर भी काम कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- इस नाग पंचमी पर बन रहा है दुर्लभ योग, करें ये खास उपाय खुल जाएंगे बंद भाग्य के दरवाजे!