ETV Bharat / spiritual

दिवाली पर 100 साल बाद बन रहा विशेष राजयोग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत!

द्रिक पंचांग के अनुसार, 18 अक्टूबर को देवगुरु बृहस्पति अपनी उच्च राशि कर्क में प्रवेश करेंगे. इसी के साथ हंस महापुरुष राजयोग का निर्माण होगा.

Etv Bharat
दिवाली पर 100 साल बाद बन रहा विशेष राजयोग (canva)
author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : October 14, 2025 at 1:38 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

हैदराबाद: इस साल दिवाली का त्योहार 20 अक्टूबर 2025, सोमवार को मनाया जाएगा. यह पर्व हर वर्ष कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है, और इस बार दिवाली बेहद खास रहने वाली है. कारण है — 100 साल बाद बनने वाला एक दुर्लभ और शक्तिशाली ज्योतिषीय योग, जिसे हंस महापुरुष राजयोग कहा जाता है.

ETV Bharat से बातचीत में प्रसिद्ध ज्योतिषी डॉ. उमाशंकर मिश्र ने बताया कि, द्रिक पंचांग के अनुसार, 18 अक्टूबर को देवगुरु बृहस्पति अपनी उच्च राशि कर्क में प्रवेश करेंगे. इसी के साथ हंस महापुरुष राजयोग का निर्माण होगा. यह योग पंच महापुरुष योगों में से एक माना जाता है, जो बृहस्पति के उच्च राशि (कर्क), स्वगृही या केंद्र स्थान में स्थित होने पर बनता है.

उमाशंकर मिश्र के अनुसार, इस योग के प्रभाव से जिन जातकों की कुंडली में यह बनता है, उन्हें धन, मान-सम्मान, वैभव और सफलता की प्राप्ति होती है. इस बार दिवाली पर बनने वाला यह योग तीन खास राशियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होने वाला है. आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में —

1. कर्क राशि
इस राशि के जातकों के लग्न भाव में हंस महापुरुष योग बनेगा. करियर में नए अवसर मिल सकते हैं. रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे, आर्थिक तंगी दूर होगी और पारिवारिक जीवन में सुख-शांति का वातावरण बनेगा. विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है. स्वास्थ्य में सुधार होगा और मानसिक तनाव में कमी आएगी.

2. तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए यह योग दशम भाव, यानी कर्म स्थान में बन रहा है. इस योग का प्रभाव नौकरी और व्यवसाय में दिखाई देगा. प्रमोशन, वेतन वृद्धि या नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं. व्यवसायियों को अचानक मुनाफा होने के संकेत हैं. साथ ही, आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता में वृद्धि होगी, जिससे आगे बढ़ने के मार्ग खुलेंगे.

3. वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह योग नवम भाव, यानी भाग्य स्थान में बनेगा. इसके प्रभाव से भाग्य का साथ मिलेगा, और करियर में मजबूती आएगी. सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा, पुराने निवेशों से लाभ मिलेगा और नई संपत्ति खरीदने के योग बन सकते हैं. रुका हुआ धन वापस मिलने के भी संकेत हैं.

इस दिवाली पर बनने वाला हंस महापुरुष राजयोग बहुत दुर्लभ और प्रभावशाली है. खासकर कर्क, तुला और वृश्चिक राशि वालों के लिए यह पर्व इस बार नई सौगातें लेकर आ सकता है. हालांकि, अन्य राशियों पर भी इसका सकारात्मक असर संभव है.

यह भी पढ़ें- धनतेरस 2025: मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा, घर लाएं ये छोटी-छोटी और सस्ती वस्तुएं