हैदराबाद: आज 24 मार्च, 2025 सोमवार, के दिन चैत्र महीने की कृष्ण पक्ष दशमी तिथि है. इस दिन पर देवगुरु बृहस्पति और धर्म के देवता का अधिकार है. किसी भी तरह के शुभ काम करने, बड़े लोगों से मीटिंग करने के लिए यह दिन अच्छा माना जाता है. आज सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है.
- 24 मार्च का पंचांग
- विक्रम संवत : 2081
- मास : चैत्र
- पक्ष : कृष्ण पक्ष दशमी
- दिन : सोमवार
- तिथि : कृष्ण पक्ष दशमी
- योग : परिध
- नक्षत्र : उत्तराषाढा
- करण : गर
- चंद्र राशि : धनु
- सूर्य राशि : मीन
- सूर्योदय : सुबह 06:40 बजे
- सूर्यास्त : शाम 06:51 बजे
- चंद्रोदय : देर रात 03.34 बजे (25 मार्च)
- चंद्रास्त : दोपहर 01.07 बजे
- राहुकाल : 08:11 से 09:43
- यमगंड : 11:14 से 12:46
इस नक्षत्र में कर सकते हैं स्थायी सफलता की इच्छा वाले कार्य
आज के दिन चंद्रमा धनु राशि और उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में रहेंगे. यह नक्षत्र धनु राशि में 26:40 से लेकर मकर राशि में 10:00 डिग्री तक फैला है. इसके शासक सूर्य हैं. यह स्थिर प्रकृति का नक्षत्र है. इसके देवता विश्वदेव हैं. कुआं खोदने, नींव या शहर बनाने, कर्मकांड, राज्याभिषेक, भूमि खरीदना, मेधावी कर्म, बीज बोना, देवताओं की पूजा, मंदिर का निर्माण, विवाह या स्थायी सफलता चाहने वाले कोई भी काम इस नक्षत्र में किए जा सकते हैं.
आज के दिन का वर्जित समय
आज के दिन 08:11 से 09:43 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम् से भी परहेज करना चाहिए.