हैदराबाद: आज 22 अप्रैल, 2025 मंगलवार, के दिन वैशाख महीने की कृष्ण पक्ष नवमी तिथि है. इस तिथि पर मृत्यु के देवता यम और माता दुर्गा का शासन है. इस दिन किसी भी तरह के शुभ काम करना ही नहीं चाहिए. हालांकि विरोधियों पर विजय प्राप्त करने के लिए नई योजनाएं इस दिन बनाई जा सकती है.
22 अप्रैल का पंचांग
- विक्रम संवत : 2081
- मास : वैशाख
- पक्ष : कृष्ण पक्ष नवमी
- दिन : मंगलवार
- तिथि : कृष्ण पक्ष नवमी
- योग : शुभ
- नक्षत्र : श्रवण
- करण : तैतिल
- चंद्र राशि : मकर
- सूर्य राशि : मेष
- सूर्योदय : सुबह 06:13 बजे
- सूर्यास्त : शाम 07:02 बजे
- चंद्रोदय : देर रात 2.46 बजे (23 अप्रैल)
- चंद्रास्त : दोपहर 01.01 बजे
- राहुकाल : 15:50 से 17:26
- यमगंड : 11:02 से 12:38
अस्थायी प्रकृति के कार्यों के लिए उपयुक्त है नक्षत्र
आज के दिन चंद्रमा मकर राशि और श्रवण नक्षत्र में रहेंगे. यह नक्षत्र मकर राशि में 10 डिग्री से लेकर 23:20 तक फैला हुआ है. इसके देवता हरि हैं और इस नक्षत्र पर चंद्रमा का शासन है. यह गतिशील तारा है, जिसमें यात्रा करने, वाहन चलाने, बागवानी करने, जुलूस में जाने, दोस्तों से मिलने, खरीदारी करने और अस्थायी प्रकृति के किसी भी तरह के कार्य किए जा सकते हैं.
आज के दिन का वर्जित समय
आज के दिन 15:50 से 17:26 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम् से भी परहेज करना चाहिए.