हैदराबाद: आज 21 मार्च, 2025 शुक्रवार, के दिन चैत्र महीने की कृष्ण पक्ष सप्तमी तिथि है. इस तिथि पर बड़े ऋषियों के साथ भगवान इंद्र का शासन है. हालांकि किसी भी तरह के शुभ कार्यों को इस दिन टालना चाहिए. जीवन में आ रही बाधाओं पर काबू पाने की योजना बनाने के लिए यह दिन अच्छा है. आज शीतला सप्तमी भी है.
21 मार्च का पंचांग
- विक्रम संवत : 2081
- मास : चैत्र
- पक्ष : कृष्ण पक्ष सप्तमी
- दिन : शुक्रवार
- तिथि : कृष्ण पक्ष सप्तमी
- योग : सिद्धि
- नक्षत्र : ज्येष्ठा
- करण : विष्टि
- चंद्र राशि : वृश्चिक
- सूर्य राशि : मीन
- सूर्योदय : सुबह 06:43 बजे
- सूर्यास्त : सुबह 06:50 बजे
- चंद्रोदय : देर रात 01.04 बजे (22 मार्च)
- चंद्रास्त : सुबह 10.16 बजे
- राहुकाल : 11:16 से 12:47
- यमगंड : 15:48 से 17:19
इस नक्षत्र में शुभ कार्य है वर्जित
आज के दिन चंद्रमा वृश्चिक राशि और ज्येष्ठा नक्षत्र में रहेंगे. यह नक्षत्र वृश्चिक राशि में ही 16:40 से 30:00 डिग्री तक फैला हुआ है. इसके शासक ग्रह बुध और देवता इंद्र हैं. इसे शुभ नक्षत्र नहीं माना जाता है, लेकिन युद्ध संबंधी कार्यों की योजना बनाने, तांत्रिक कार्य करने के साथ किसी विवाद या तर्क की तैयारी के लिए यह नक्षत्र अच्छा है. हालांकि इस नक्षत्र में शुभ काम वर्जित है.
आज के दिन का वर्जित समय
आज के दिन 11:16 से 12:47 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम् से भी परहेज करना चाहिए.