ETV Bharat / entertainment

WATCH: अमिताभ बच्चन देंगे फरहान अख्तर की फिल्म '120 बहादुर' में आवाज, KBC 17 में हुआ खुलासा

इस प्रोमो से दर्शक अमिताभ बच्चन और अख़्तर परिवार की इस कभी न देखी गई ऑन-स्क्रीन मुलाकात की खूब तारीफ कर रहे हैं.

Kaun Banega Crorepati 17
अमिताभ बच्चन और फरहान अख्तर (Poster/IANS)
author img

By ETV Bharat Entertainment Team

Published : October 8, 2025 at 5:27 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

हैदराबाद: कौन बनेगा करोड़पति ने अमिताभ बच्चन के जन्मदिन के खास एपिसोड के लिए जावेद अख्तर और फरहान अख्तर के साथ नया प्रोमो रिलीज किया है. प्रोमो में जावेद और फरहान अख्तर अमिताभ बच्चन के साथ केबीसी के हॉट सीट पर नजर आते हैं, जहां वे अपने पुराने रिश्तों को याद करते हुए मजेदार बातें साझा कर रहे हैं. खास पल तब आता है जब अमिताभ बच्चन, फरहान अख्तर से उनकी आने वाली फिल्म 120 बहादुर के बारे में पूछते हैं. इसके बाद फरहान रिजांग ला की लड़ाई और वहां 3,000 चीनी सैनिकों के खिलाफ लड़े बहादुर सैनिकों की कहानी बताते हैं. आखिर में, फरहान अमिताभ बच्चन से एक खास रिक्वेस्ट करते हैं कि वे उनकी फिल्म की ओपनिंग सीन को नरेट करें.

वह कहते हैं, 'हमारी फिल्म की शुरुआत एक नैरेटर की आवाज से होती है, जो रिजांग ला की घटना को समझाती है. अगर आप हमारी फिल्म की शुरुआत के लिए नैरेटर बनें, तो यह हमारे लिए सम्मान की बात होगी. इसपर मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने खुशी-खुशी हामी भर दी, जिससे यह एपिसोड का सबसे दिल छू लेने वाला पल बन गया. इस ईमानदार और इमोशनल बातचीत ने दर्शकों को 120 बहादुर का बेसब्री से इंतजार करने पर मजबूर कर दिया है.

इस प्रोमो ने सोशल मीडिया पर पहले ही अपना जादू चला दिया है, जहां दर्शक अमिताभ बच्चन और अख़्तर परिवार की इस कभी न देखी गई ऑन-स्क्रीन मुलाकात की खूब तारीफ कर रहे हैं. वहीं, यह एपिसोड मेगास्टार की शानदार विरासत का सही जश्न साबित होने की उम्मीद है, क्योंकि इसमें यादें, भावनाएं और सिनेमा के जादू को सही मिश्रण है.

रजनीश घई द्वारा निर्देशित और रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर (एक्सेल एंटरटेनमेंट) और अमित चंद्रा (ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज़) द्वारा निर्मित यह फिल्म एक एक्सेल एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन है और यह 21 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

ये भी पढे़ं:

'120 बहादुर': स्टारकास्ट ने कैसे सीखा था हथियार और राइफल का चलाना, फिल्म के डायरेक्टर ने बताई एक-एक बात