ETV Bharat / entertainment

संजय कपूर की करोड़ों की संपत्ति पर हुआ विवाद, करिश्मा कपूर के बच्चों ने खटखटाया दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के बच्चों ने संजय कपूर की करोड़ों रुपये की संपत्ति विवाद को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया है.

Karisma Kapoor
करिश्मा कपूर (IANS)
author img

By ETV Bharat Entertainment Team

Published : September 9, 2025 at 6:16 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

दिल्ली: दिवंगत व्यवसायी और सोना कॉमस्टार के पूर्व अध्यक्ष संजय कपूर की संपत्ति को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के बच्चों ने अपने पिता की संपत्ति में अपना हिस्सा मांगने के लिए दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है.

संजय कपूर की लगभग 30,000 करोड़ रुपये की संपत्ति है. इसे लेकर चल रहे विवाद में एक नया मोड़ तब आया जब बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के दोनों बच्चे समायरा कपूर और कियान कपूर ने दिल्ली हाई कोर्ट में अपना वाजिब हिस्सा पाने के लिए याचिका दायर कीय

करिश्मा के बच्चों ने एक दीवानी मुकदमा दायर कर आरोप लगाया है कि उनकी सौतेली मां प्रिया कपूर (संजय कपूर की तीसरी पत्नी) ने उनके पिता की वसीयत से छेड़छाड़ करने और पूरी संपत्ति हड़पने की कोशिश की है. दिल्ली हाई कोर्ट में दायर याचिका में, दोनों भाई-बहनों ने संपत्ति का 5वां हिस्सा प्रत्येक को दिए जाने की मांग की है क्योंकि वे संजय कपूर के कानूनी उत्तराधिकारी हैं.

बच्चों ने अपने कानूनी प्रतिनिधियों के जरिए दावा किया है कि वे अपने पिता के साथ रेगुलर मीटिंग, मुलाकातों, छुट्टियों, वीडियो और वॉयस कॉल और वन टू वन मैसेज या व्हाट्सएप ग्रुपों के जरिए संपर्क में थे. दिवंगत उद्योगपति और उनके बच्चों के बीच कई व्हाट्सएप ग्रुप थे.

मुकदमे में वादी के रूप में नामित बच्चे अक्सर अपने पिता के साथ राजोकरी हाउस में समय बिताने के लिए दिल्ली आते थे, जहां दोनों ने अपने लिए अलग से कमरे निर्धारित कर रखे थे. दस्तावेज में कहा गया है, 'वादीगण, पिछले कुछ सालों में, दिवाली, वीकेंड और अन्य छुट्टियों सहित कई अवसरों पर राजोकरी स्थित उनके घर आते रहे हैं. वादीगण के पिता भी वादीगण के मुंबई स्थित आवास पर आते रहे हैं, जहां वादीगण 2009 या उसके आसपास से रह रहे हैं. जब से वादी संख्या 1 (समायरा) ने अमेरिका में विश्वविद्यालय में प्रवेश लिया है, वादी संख्या 1 अपने पिता से न्यूयॉर्क में मिलने जाती रही हैं और यहां तक कि वादीगण के पिता भी कई बार बोस्टन में उनसे मिलने आए हैं.'

करिश्मा कपूर और संजय कपूर की शादी 13 साल ( 2003 से 2016 तक) चली. इस जोड़े के दो बच्चे थे. संजय कपूर अपने पीछे लगभग 30,000 करोड़ रुपये की संपत्ति छोड़ गए हैं. इस मामले में विवाद का विषय 21 मार्च, 2025 की एक वसीयत है, जिसमें संजय ने अपनी पूरी निजी संपत्ति प्रिया के नाम कर दी है.

अब, करिश्मा के बच्चों ने आरोप लगाया है कि वसीयत फर्जी है और प्रिया उन्हें उस संपत्ति से बेदखल करके खुद उस पर कब्जा करना चाहती है. संजय कपूर की 53 साल की उम्र में ब्रिटेन में पोलो खेलते समय दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई थी.

यह भी पढ़ें: