ETV Bharat / entertainment

मृणाल ठाकुर- अदिवी शेष की 'डकैत' का धांसू फर्स्ट लुक रिलीज, अनुराग कश्यप दिखे खूंखार लुक में

शनील देव द्वारा निर्देशित, मृणाल ठाकुर, अदिवी शेष और अनुराग कश्यप की फिल्म 'डकैत' की पहली झलक रिलीज कर दी गई है.

Decoit First Glimpse out
डकैत की पहली झलक आई सामने (Film Poster)
author img

By ETV Bharat Entertainment Team

Published : May 26, 2025 at 1:35 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

हैदराबाद: आखिरकार मृणाल ठाकुर और अदिवी शेष की अपकमिंग फिल्म 'डकैत' के मेकर्स ने इसकी पहली झलक रिलीज कर दी है. दजो वाकई धमाकेदार है. शैनियल देव के निर्देशन में बनी इस फिल्म में मृणाल ठाकुर, अदिवी सेश और अनुराग कश्यप मुख्य भूमिकाओं में हैं. डकैत इस साल 25 दिसंबर को बड़े पर्दे पर आने के लिए पूरी तरह तैयार है. आइए देखते हैं कैसी है इसकी पहली झलक.

'डकैत' की टीम ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म का टीजर जारी किया और कैप्शन में लिखा, 'अपने एक्स के साथ फिर से मिलना, कड़वा-मीठा? नहीं, भयावह? बिल्कुल, हां. डकैत 25 दिसंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में'. ओरिजिनली इस प्रोजेक्ट के लिए श्रुति हासन को लीड रोल के लिए चुना गया था यहां तक कि उन्होंने इसके लिए एक प्रोमो भी शूट किया गया था लेकिन बाद किसी वजह से उन्होंने फिल्म से किनारा कर लिया. बाद में उनकी जगह मृणाल ठाकुर को लिया गया.

हाल ही में मृणाल ने अपने किरदार के बारे में बात करते हुए कहा था, 'डकैत की कहानी सच्ची है और इसमें अदिवी शेष और शेनिल देव दोनों के नजरिए के पेश किया गया है. मैं जिस किरदार को निभाऊंगी, वह मुझे ऐसी चीजों को तलाशने का मौका देगा, जिन्हें मैंने एक एक्टर के रूप में पहले कभी नहीं देखा है. डकैत दर्शकों के लिए एक रोमांचक अनुभव होगा'. हिंदी और तेलुगु में एक साथ शूट की गई यह फिल्म एक अपराधी की अंधेरी और भावनात्मक यात्रा पर आधारित है, जो अपनी एक्स द्वारा दिए गए धोखे का बदला लेना चाहता है.

वर्कफ्रेंट की बात करें तो मृणाल ठाकुर की पाइपलाइन में कई अपकमिंग फिल्में हैं. वह 'पूजा मेरी जान' और 'है जवानी तो इश्क होना है' की रिलीज के लिए तैयार हैं. दोनों पर अभी काम चल रहा है. वह 2012 की हिट फिल्म 'सन ऑफ सरदार' के सीक्वल 'सन ऑफ सरदार 2' का भी हिस्सा हैं, जिसमें अजय देवगन एक बार फिर मुख्य भूमिका में हैं.

वहीं अदिवी शेष की बात करें तो वे एक्टर के साथ-साथ एक डायरेक्टर भी हैं. अदिवी शेष ने 2010 में 'कर्मा' के साथ सिनेमा में अपनी यात्रा शुरू की जिसमें एक्टिंग करने के साथ ही उन्होंने इस फिल्म को डायरेक्ट भी किया था. जिसके बाद उन्होंने शुरुआत में 'पंजा' (2011), 'बालुपु' (2013) और ब्लॉकबस्टर 'बाहुबली: द बिगिनिंग' (2015) जैसी फिल्मों में अप नकारात्मक भूमिकाओं से तहलका मचा दिया. अब वे अपनी फिल्म 'डकैत' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: