कान्स 2025 हाइलाइट्स डे 1: 4 लाख के तोते संग रेट कार्पेट पर उतरीं उर्वशी रौतेला, जूरी में शामिल हुईं पायल कपाड़िया
कान्स 2025 में पहुंची उर्वशी रौतेला एक बार फिर ट्रोलर के निशाने पर आ गई है. वहीं, पायल कपाड़िया कान्स में जूरी बनकर पहुंचीं.

Published : May 14, 2025 at 11:40 AM IST
हैदराबाद: कान्स फिल्म फेस्टिवल का 78वां एडिशन का आगाज हो चुका है. 13 को आधिकारिक तौर पर कान्स में इसका आगाज हुआ. यह खूबसूरत फ्रेंच रिवेरा पर स्थित है. 12 दिनों तक चलने वाले इस फिल्म फेस्टिवल ने मंगलवार, 13 मई को अपना रेड कार्पेट तैयार किया और इसमें फिल्मों के प्रीमियर के साथ-साथ दुनिया भर के सिनेमा के बेहतरीन कलाकारों ने अपना ग्लैमरस अवतार दिखाया.
2025 कान्स फिल्म फेस्टिवल एक शानदार समारोह के साथ शुरू हुआ. इसका आगाज होते ही इसने सुर्खियां बटोरीं. लगभग एक साल के बाद 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' की डायरेक्टर पायल कपाड़िया जूरी मेंबर के तौर पर लौटीं. वहीं, ओपनिंग डे पर बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अपनी अतरंगी अवतार के साथ कान्स फिल्म फेस्टिवल में पहुंचीं. हालांकि वह एक बार फिर अपने ड्रेस को लेकर ट्रोलर के निशाने पर आ गई.
पायल कपाड़िया का लुक
कान्स 2025 में पायल कपाड़िया को जूरी के तौर पर चुना गया है. वह स्टाइलिश अवतार में 78वें कान्स फिल्म फेस्टिवल डे के ओपनिंग सेरेमनी में पहुंचीं. रेड कार्पेट की चमक-दमक से हटकर पायल कपाड़िया रिश्ता डिजाइनर अर्जुन सलूजा की डिजाइन किए गए शानदार प्लेड सूट में नजर आईं. यह एक ऐसा आउटफिट था जिसने यह परिभाषित किया कि जब दिमाग और इरादे एक दूसरे से मिलते हैं तो रेड कार्पेट ड्रेसिंग कैसी दिखती है.
अपने मिनिमलिस्ट पहनावे को पूरा करने के लिए पायल ने राइब बाय आम्रपाली की स्टेटमेंट सिल्वर ज्वैलरी पहनी थी. उन्होंने लेयर्ड पेंडेंट नेकलेस के साथ अपने लुक में चार चांद लगाया. उन्होंने अपने लुक को सिंपल रखा और क्लासिक लुक को बढ़ावा दिया. पायल की लुक 1980 के दशक के पावर ड्रेसिंग से प्रेरित थी. इससे पहले पायल डिजाइनर पायल खंडवाला की डिजाइन किए गए ब्लू टॉप और रेड स्कर्ट में दिखाई दी थी. वह अपने अन्य जूरी सदस्यों के साथ फोटोशूट में दिखाई दी थीं.
Payal Kapadia, Alba Rohrwacher, Jury President Juliette Binoche, Halle Berry and Leïla Slimani attend the Jury photocall at the 78th annual Cannes Film Festival in #Cannes, France. 📸: @plsphoto #Cannes2025
— Getty Images Entertainment (@GettyVIP) May 13, 2025
See all coverage of @Festival_Cannes here 👉🏽 https://t.co/tQOT3KIvMY pic.twitter.com/1oqqqhfI5m
उर्वशी रौतेला
बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने खुद को कान फिल्म फेस्टिवल 2025 में पूरी तरह से डुबो लिया है. कान्स 2025 के ओपनिंग डे पर उर्वर्शी ने शानदार उपस्थिति दर्ज कराई. वह रंग-बिरंगी ड्रेस के साथ रेड कार्पेट पर उतरीं और लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया.
कान्स 2025 के लिए उर्वशी ने एक बोल्ड फैशन स्टेटमेंट को चुना था. अपने लुक अट्रैक्टिव बनाने के लिए एक्ट्रेस ने के बेशकीमती क्लच कैरी किया था, जो तोता के आकार का था. उन्होंने एक्सेसरीज में एक कलरफुल टियारा और मैचिंग ज्वैलरी पहना था.
उर्वशी अपने कलरफुल लुक के साथ कान्स के रेड कार्पेट पर पहुंची और कैमरे के लिए तरह-तरह के पोज दिए. इस दौरान वह अपने पैरट क्लच के साथ भी कई पोज देती दिखीं. एक इंस्टाग्राम पेज के अनुसार , उर्वशी का क्रिस्टल-एम्बेलिश्ड पैरट क्लच की कीमत लगभग 4,68,064 रुपये है.
कान्स 2025 में उर्वशी की इस उपस्थिति की कई तस्वीरें और वीडियो रातों-रात वायरल हो गईं. हालांकि उनका यह लुक ट्रोलर के निशाने पर आ गया. ट्रोलर्स ने उन्हें उनके लुक के लिए जमकर ट्रोल किया.
उर्वशी रौतेला के लुक पर सोशल मीडिया रिएक्शन
एक एक्स (पूर्व में ट्विटर) यूजर ने कान्स से उर्वशी रौतेला की तस्वीरें पोस्ट की और कैप्शन में लिखा, 'उर्वशी रौतेला तोते की कठपुतली के साथ भयानक रूप में कान्स में जाने वाली पहली महिला बनीं.'
urvashi rautela the first woman to ever go on cannes looking horrible with a parrot puppet pic.twitter.com/eTEceXFoz7
— 𓅪 (@alfiyastic) May 13, 2025
एक यूजर ने उर्वशी के लुक की तुलना एक जादूगर से की है. यूजर ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, 'जादूगर जोगिया सरकार के लुक के साथ कान्स फिल्म फेस्टिवल में जाने वाली पहली महिला.उर्वशी रौतेला को बधाई.'
First woman to go to Cannes film festival with the look of Jaadugar Jogiya Sarkar.
— Samiksha 🫀 (@saibo__) May 13, 2025
Congratulations to Urvashi Rautela #CannesFilmFestival pic.twitter.com/5XPnDwFWkI
एक ने लिखा है, ' प्लीज कोई उर्वशी रौतेला को बताए कि वह कान्स में हैं, कॉमिक कॉन में नहीं.'
Alexa, play “mai tera tota,tu meri naina”
— 🤷♂️ (@ahemkigopi) May 13, 2025
Wtf 😭😭😭😭😭😭😭
It’s giving Maharani of Dholakpur 😭😭😭😭😭😭
Face card is lethal 😆😆😆😛😛😛
First woman on the planet to carry a parrot purse 🙏🏻🙏🏻🙏🏻#CannesFilmFestival #UrvashiRautela pic.twitter.com/grYjrfTOax
Someone please tell Urvashi Rautela that she's at Cannes, not Comic Con. pic.twitter.com/GcEIBpJRiO
— Kaveri 🇮🇳 (@ikaveri) May 13, 2025
हालांकि कुछ यूजर्स ने उर्वशी के लुक और उनके क्रिस्टल पैरेट की तारीफ भी की है. एक यूजर ने लिखा है, 'उर्वशी रौतेला अपने शानदार आउटफिट और 4,68,327 रुपये की बेशकीमती क्रिस्टल पैरट क्लच के साथ कान्स में हलचल मचा रही हैं.'
Urvashi Rautela at the Cannes Film Festival 2025 ✨🦜#Urvashi #UrvashiRautela pic.twitter.com/wEGQlwUby4
— Monu Singh (@Monu_Singh702) May 13, 2025
Urvashi Rautela is making waves at Cannes with her stunning outfit and a crystal parrot clutch valued at ₹4,68,327. pic.twitter.com/oEYMFmIPrG
— Buzzzooka Scrolls (@Buzzz_scrolls) May 13, 2025
Other celebrities: wear makeup.
— 𝙍 (@gandhirks) May 13, 2025
Urvashi Rautela: wears the entire makeup aisle. pic.twitter.com/AZCBwXte7j
रॉबर्ट डी नीरो को मिला सम्मान
दिग्गज हॉलीवुड अभिनेता और निर्माता रॉबर्ट डी नीरो को 2025 के कान्स फिल्म फेस्टिवल में पाल्मे डी'ओर से सम्मानित किया गया. टाइटैनिक स्टार लियोनार्डो डिकैप्रियो ने उन्हें इस सम्मान से नवाजा. डिकैप्रियो और डी नीरो ने पहली बार फिल्म 'दिस बॉयज लाइफ' (1993) में साथ काम किया था. इसके बाद यह जोड़ी 'किलर्स ऑफ द फ्लावर मून' में दिखी थी.

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 के जूरी मेंबर
प्रसिद्ध फ्रांसीसी एक्टर जूलियट बिनोचे के नेतृत्व में इस साल जूरी पैनल में पायल कपाड़िया के अलावा होंग सांग सू, हैले बेरी, जेरेमी स्ट्रॉन्ग, अल्बा रोहरवाचर, डियूडो हमादी, लीला स्लीमानी और कार्लोस रेयागदास जैसी इंटरनेशनल कलाकार शामिल थे. जूरी मेंबर्स ने रेड कार्पेट पर हाथों में हाथ डालकर शानदार एंट्री की.

