ETV Bharat / entertainment

कान्स फिल्म फेस्टिवल में रेड कार्पेट पर दिखा आरुषि निशंक का जलवा, दुनिया को दिया पर्यावरण को लेकर संदेश

आरुषि निशंक ने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में पर्यावरण संदेश दिया. उन्होंने फिल्म फेस्टिवल में जीरो वेस्ट कटिंग तकनीक का इस्तेमाल हुई खूबसूरत ड्रेस पहनी.

ARUSHI NISHANK
कान्स फिल्म फेस्टिवल में रेड कार्पेट पर दिखा आरुषि निशंक का जलवा (PHOTO- ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : May 21, 2025 at 11:52 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

देहरादून: उत्तराखंड की अभिनेत्री और फिल्म निर्माता आरुषि निशंक ने 78वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में शानदार डेब्यू किया. आरुषि निशंक खूबसूरत ड्रेस के साथ रेड कार्पेट पर चलती नजर आईं. अरूषि ने अपनी ड्रेस से एक सोशल और एनवायरमेंटल मैसेज देने की कोशिश की. जिसकी देश दुनिया में चर्चा हो रही है.

78वें कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 के रेड कार्पेट पर डेब्यू करते हुए अरुषि निशंक ने एक खूबसूरत ड्रेस पहनी. जिसमें कोई केमिकल नहीं और जिससे पर्यावरण को कोई नुकसान भी नहीं होगा. जानकारी के अनुसार, उनकी खूबसूरत ड्रेस में जीरो वेस्ट कटिंग तकनीक का इस्तेमाल किया गया था. जिससे फैब्रिक की बर्बादी न हो और पर्यावरण को नुकसान न पहुंचे. आरुषि ने वैश्विक पर्यावरण के प्रति जागरूक और सामाजिक न्याय का संदेश भेजा. आरुषि निशंक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से खूबसूरत फोटो के साथ पोस्ट शेयर करते हुए ये जानकारी दी.

बता दें कि आरुषि निशंक उत्तराखंड की अभिनेत्री हैं. आरुषि, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी हैं. हाल ही में उन्होंने 'लाइफ हिल गई' वेब सीरीज को प्रोड्यूस किया. इससे पहले उन्होंने एक वेबसीरीज 'काफल' को भी प्रोड्यूस किया. 'काफल' की सीन उत्तराखंड के कई इलाकों में फिल्माए गए हैं.

पहले दिन उर्वशी ने मचाया था अपनी ड्रेस से कहर: वहीं कान्स फिल्म फेस्टिवल के पहले दिन उत्तराखंड की रहने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने अपना जलवा बिखेरा था. रंग-बिरंगी ड्रेस के साथ रेड कार्पेट पर उतरीं उर्वशी ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा था.

ये भी पढ़ें: