ETV Bharat / bharat

नहीं बढ़ रही सैलरी ? रिजाइन देने से पहले करें ये 4 काम, बन सकती है बात!

यह बात बिल्कुल सच है कि हर शख्स बेहतर सैलरी और ग्रोथ चाहता है, लेकिन बहुत बार ऐसा नहीं हो पाता.

Salary
सैलरी नहीं बढ़े तो क्या करें (Getty Images)
author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : June 1, 2025 at 1:50 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

नई दिल्ली: आज के समय में हर दूसरा प्राइवेट कर्मचारी सैलरी कम होने या उसमें इजाफा न होने से परेशान है. वहीं, महंगाई दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है. कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि एक शख्स एक कंपनी में सालों से काम कर रहा होता है, लेकिन उसकी सैलरी उसकी मेहनत के हिसाब से नहीं मिल बढ़ रही होती.

ऐसे में वह निराश होकर जॉब छोड़ने की सोचने लगता है. हालांकि, ऐसा करना कई बार उसके लिए नुकसानदायक हो सकता है. दरअसल, ऐसे समय में लोग बिना किसी प्लानिंग के जल्दबाजी में फैसला लेकर नौकरी छोड़ देते हैं और बाद में उनको इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है.

यह बात बिल्कुल सच है कि हर शख्स बेहतर सैलरी और ग्रोथ चाहता है, लेकिन बहुत बार ऐसा नहीं हो पाता. ऐसा न होने पर कई लोग कंपनी या बॉस को दोष देते हैं. हालांकि, उसकी सैलरी और ग्रोथ कुछ प्लानिंग भी निर्भर करती हैं. ऐसे में अगर आप भी ऐसे किसी स्थिति में हैं, तो आप कुछ बातों को फॉलो करके अपना करियर बेहतर बना सकते हैं.

1. बॉस से खुलकर बात करें
अगर आपको लगता है कि आपकी सैलरी कम है या आपका इंक्रीमेंट अच्छा नहीं हुआ है तो चुप बैठने की बजाय फैक्ट्स के साथ अपनी बात को बॉस के सामने रखें. उन्हें समझाएं कि आपने उनकी कंपनी के लिए क्या योगदान दिया है, और क्यों आपकी सैलरी में बढ़ोतरी होना जरूरी है.

इस दौरान आप दूसरों से अपनी तुलना ना करें और आपने जो काम किया और जो मेहनत किए बॉस के सिर्फ उनके बारे में ही बताएं. इसके बाद बॉस से पूछें कि इस बारे उनके बीच दोबारा कब बात हो सकती है? साथ ही यह भी ख्याल रखें कि आप बॉस के सामने आपने बात को प्रोफेशनल और शांति से रखें.

2. नई स्किल सीखें
अगर आपके काम की डिमांड कम हो रही है, तो नई और ट्रेंडिंग स्किल्स सीखें. इससे कंपनी के भीतर आपकी वैल्यू बढ़ेगी और कंपनी भी चाहेगी कि आप रिजाइन देकर कर न जाएं.

3. जॉब बदलने पर विचार कब करें?
अगर आप किसी कंपनी में सालों से काम कर रहे हैं. इसके बावजूद आपकी सैलरी नहीं बढ़ रही, तो नई नौकरी तलाशना सही विकल्प हो सकता है. क्योंकि नए संस्थान में आपको नई भूमिका मिल सकती है और नया पैकेज मिल सकता है.

हालांकि, नौकरी बदलते समय अपने एक्सपीरियंस, योग्यता और मार्केट में अपनी सैलरी वैल्यू की जानकारी जरूर लें. ये सब रिसर्च करने के बाद फैसला लें, ताकि बाद में आपको अपने फैसले पर पछतावा न हो.

4. साइड इनकम शुरू करें
अगर आपके लिए जॉब छोड़ना रिस्की है और सैलरी बढ़ नहीं रही, तो आप साइड इनकम के बारे में सोच सकते हैं इसके लिए आप फ्रीलांसिंग और पार्ट-टाइम प्रोजेक्ट्स से कमाई कर सकते हैं. इसके अलावा आप घर से कोई छोटा बिजनेस भी शुरू कर सकते हैं. उल्लेखनीय है कि इनमें से कुछ भी करने अपनी कंपनी की पॉलिसी पहले जरूर जान लें, ताकि बाद में कोई दिक्कत ना हो.

यह भी पढ़ें- 8th Pay Commission: नए वेतन आयोग में सैलरी में बढ़ोतरी के साथ कर्मचारियों को मिलेगी 15 लाख तक की सौगात