ETV Bharat / bharat

UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी, शक्ति दुबे ने किया टॉप, देखें 10 टॉपर की लिस्ट - UPSC RESULTS 2024

UPSC Result declared: UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया गया है, जिसमें शक्ति दुबे ने पहला स्थान हासिल किया है.

UPSC civil services results 2024 declared Shakti Dubey secure First Rank
UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2024 टॉपर शक्ति दुबे (ANI)
author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : April 22, 2025 at 2:50 PM IST

Updated : April 22, 2025 at 7:34 PM IST

3 Min Read

नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने मंगलवार को 22 अप्रैल को सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2024 का फाइनल रिजल्ट (UPSC Result declared) घोषित कर दिया. इस बार उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की रहने वालीं शक्ति दुबे ने पहला स्थान हासिल किया है. हर्षिता गोयल दूसरे और डोंगरे अर्चित पराग तीसरे स्थान पर रहे.

UPSC सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2024 में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर रिजल्ट देख सकते हैं. चयनित उम्मीदवारों की पूरी सूची यहां देखें.

सिविल सेवा परीक्षा 2024 के लिए साक्षात्कार दौर 7 जनवरी को शुरू हुआ और 17 अप्रैल को समाप्त हुआ था.

शक्ति दुबे की सफलता से उनका पूरा परिवार बहुत खुश है. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा है, "मैंने कई वर्षों तक कड़ी मेहनत की. मैंने घर में सबको बताया कि वे सभी बहुत खुश हैं. पहले तो यकीन करना मुश्किल था, लेकिन धीरे-धीरे यह भावना मेरे अंदर घर कर गई. मेरे भाई ने भविष्यवाणी की थी कि मैं प्रथम स्थान हासिल करूंगी."

UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2024 टॉपर शक्ति दुबे से खास बातचीत (ETV Bharat)

1009 उम्मीदवारों का चयन
इस बार UPSC ने IAS, IFS, IPS, ग्रुप A और B सेवाओं की नियुक्ति के लिए 1009 उम्मीदवारों की सिफारिश की है. जिनमें सबसे अधिक 335 उम्मीदवार सामान्य श्रेणी से चुने गए हैं, इसके बाद ओबीसी श्रेणी से 318 उम्मीदवार हैं.

  • ईडब्ल्यूएस वर्ग से 109 उम्मीदवारों का चयन
  • एससी वर्ग से 160 उम्मीदवारों का चयन
  • एसटी वर्ग से 87 उम्मीदवारों का चयन

इस साल के 10 टॉपर्स

  1. शक्ति दुबे
  2. हर्षिता गोयल
  3. डोंगरे अर्चित पराग
  4. शाह मार्गी चिराग
  5. आकाश गर्ग
  6. कोमल पुनिया
  7. आयुषी बंसल
  8. राज कृष्ण झा
  9. आदित्य विक्रम अग्रवाल
  10. मयंक त्रिपाठी

IAS के लिए 180 उम्मीदवारों का चयन
UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 में चयनित उम्मीदवारों की सर्विस वाइज सूची भी जारी की है. UPSC ने IAS पदों के लिए 180 उम्मीदवारों की सिफारिश की है. IAS पद के लिए चयनित श्रेणीवार उम्मीदवारों के लिए तालिका-

श्रेणी - उम्मीदवारों की संख्या

  • जनरल - 73
  • EWS - 18
  • OBC - 52
  • SC - 24
  • ST - 13
  • सर्विस वाइज चयनित उम्मीदवार
    भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS)- 180
  • भारतीय पुलिस सेवा (IPS)- 155
  • भारतीय विदेश सेवा (IFS)- 55
  • इंडियन ऑडिट एंड अकाउंट्स सर्विस (ग्रुप A)- 20
  • इंडियन सिविल अकाउंट्स सर्विस (ग्रुप A)- 25
  • इंडियन डिफेंस अकाउंट्स सर्विस (ग्रुप A)- 24
  • इंडियन कॉर्पोरेट लॉ सर्विस (ग्रुप A)- 7
  • इंडियन रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स सर्विस (ग्रुप A)- 19
  • इंडियन रिवेन्यू सर्विस (कस्टम्स एंड इनडायरेक्ट टैक्स)- 96
  • इंडियन रिवेन्यू सर्विस (इनकम टैक्स) - 180
  • इंडियन रेलवे मैनेजमेंट सर्विस (IRMS)- 150

रिजल्ट डाउनलोड करने के चरण

यूपीएससी की वेबसाइट upsc.gov.in पर रिजल्ट का पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है. उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके डोउनलोड कर सकते हैं-

  1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  2. नवीनतम समाचार पर क्लिक करें
  3. यूपीएससी सीएसई फाइनल रिजल्ट 2024 पर क्लिक करें
  4. Cntrl + F अपने रोल नंबर और नाम के लिए खोजें
  5. भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड और प्रिंट करें

यह भी पढ़ें- बिना लिखित परीक्षा Bank of Baroda में भर्ती, सैलरी 28 लाख सालाना, जल्द करें आवेदन

Last Updated : April 22, 2025 at 7:34 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.