ETV Bharat / bharat

हरियाणा में 7000 कुल्हड़ों से बना डाली छत, अब चिलचिलाती गर्मी जाइए भूल, घर ऐसे रहेगा ठंडा-ठंडा कूल-कूल

हिसार के रहने वाले आर्किटेक्ट गोकुल गोयल ने घर में ठंडक का यूनिक आईडिया निकाला है जिसके लिए उन्होंने 7000 कुल्हड़ों का इस्तेमाल किया है.

Unique idea of an Architect from Hisar to Keep the House Cool made a Roof using 7000 earthen Cups
कुल्हड़ से कमाल, कूलिंग बेमिसाल (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : March 3, 2025 at 8:22 PM IST

|

Updated : March 4, 2025 at 2:47 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

हिसार : हरियाणा के हिसार के रहने वाले आर्किटेक्ट गोकुल गोयल ने चिलचिलाती गर्मी के बीच अपने घर को ठंडा रखने का यूनिक आईडिया निकाला है. उन्होंने अपने घर की छत को बनाने के लिए 7000 कुल्हड़ों का इस्तेमाल किया है जिससे बिना AC के भी उनका घर अब ठंडा-ठंडा कूल-कूल हो रहा है.

मिट्टी के कुल्हड़ों से बनाई छत : हिसार के सेक्टर 14 के रहने वाले आर्किटेक्ट गोकुल गोयल ने बिजली की बचत करने और गर्मी से राहत पाने के लिए अनूठा नायाब तरीका निकाला है. उन्होंने मिट्टी के कुल्हड़ों से छत बना डाली है और इससे उन्हें जहां गर्मी से निजात मिल रही है, वहीं बिजली की ख़ासी बचत भी हो रही है. गोकुल गोयल ने बताया कि इससे उन्हें 20 से 25 प्रतिशत बिजली की बचत हो रही है. उन्होंने कहा कि जो भी अपना घर बना रहे हैं या बने हुए घर में गर्मी से बचना चाहते हैं तो इस उपाय को अपना सकते हैं. कुल्हड़ों से छत बनवाने पर आपको ग्राउंड फ्लोर की तरह टॉप फ्लोर भी फील होगा.

हरियाणा में 7000 कुल्हड़ों से बना डाली छत (Etv Bharat)

गोकुल गोयल को आया यूनिक आईडिया : गोकुल गोयल ने बताया कि उन्होंने दिल्ली से आर्किटेक्ट की डिग्री हासिल की है. पढ़ाई के दौरान उन्होंने सीखा था कि ज़िंदगी में कुछ नया करना है. कोरोना काल के दौरान जब वे अपने शहर हिसार लौटे तो घर को ठंडा बनाने के लिए कुल्हड़ों से छत बनाने का ये यूनिक आईडिया आया.

Unique idea of an Architect from Hisar to Keep the House Cool made a Roof using 7000 earthen Cups
कुल्हड़ों वाली छत के फायदे (Etv Bharat)

कुल्हड़ों वाली छत की पूरी प्रोसेस : कुल्हड़ों से छत बनवाने के लिए गोकुल गोयल ने पहले अपने छत की अच्छे से सफाई की. फिर उस पर केमिकल वॉटरप्रूफिंग करवाई. फिर उस पर प्रोटेक्शन प्लास्टर लगाने के बाद सात हजार मिट्टी के कुल्हड़ मंगवाए. इसके बाद उन्होंने कॉन्क्रीट की मदद से जाली के जरिए कुल्हड़ों को अच्छे से पैक कर दिया. फिर टाइल्स के दुकानदारों से जाकर वेस्ट टाइल्स खरीदी और फिर उनके टुकड़े करके उसे घर की छत पर लगा डाला. इसके बाद उन्होंने व्हाइट सीमेंट और वॉटप्रूफिंग के घोल का इस्तेमाल कर उसे अच्छे से पैक किया. फिर छत पर तीन दिन तक पानी रखा और फिर क्योरिंग की और इसके बाद ग्राइंडर के जरिए फिनिशिंग करते हुए छत को तैयार कर डाला. उन्होंने बताया कि ऐसा करने से छत पर जहां लीकेज का कोई ख़तरा नहीं रहता, वहीं गर्मी से हमेशा के लिए राहत मिल जाती है.

Unique idea of an Architect from Hisar to Keep the House Cool made a Roof using 7000 earthen Cups
कुल्हड़ों वाली छत की पूरी प्रोसेस (Etv Bharat)

कितनी आती है कॉस्ट ? : गोकुल गोयल के मुताबिक कुल्हड़ों के इस्तेमाल से छत बनवाने पर घर के अंदर रूम टेम्प्रेचर में 4 से 5 डिग्री का अंतर आ गया है. इससे AC के इस्तेमाल में होने वाली बिजली की अच्छी खासी बचत हो जाती है क्योंकि पहले मार्च से सितंबर तक AC का इस्तेमाल करना पड़ता था लेकिन अब ऐसा नहीं है. वहीं अगर कुल्हड़ से छत बनाने की कॉस्ट की बात करें तो इसकी लागत 250 रुपए प्रति स्क्वायर फीट आई है.

Unique idea of an Architect from Hisar to Keep the House Cool made a Roof using 7000 earthen Cups
हिसार के आर्किटेक्ट गोकुल गोयल परिवार के साथ (Etv Bharat)

हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App

ये भी पढ़ें : घर हो तो ऐसा...पेड़ को काटे बगैर बना डाला शानदार हाउस...गर्मी में राहत के साथ ले रहे आम का "स्वाद"

ये भी पढ़ें : 100 गुणों की खान है मशरूम, कैंसर से लड़ता है, डायबिटीज से बचाता है, पूरे फायदे जान हो जाएंगे हैरान

ये भी पढ़ें : हिमानी नरवाल की फेसबुक फ्रेंड सचिन ने की हत्या, मोबाइल चार्जर से घोंटा गला, अटैची में भरकर फेंका, ADGP का खुलासा

Last Updated : March 4, 2025 at 2:47 PM IST