पीएम मोदी और उनकी मां को अपशब्द कहने पर भड़के नित्यानंद राय, बोले- 'इसका परिणाम भुगतना ही होगा'
पीएम मोदी और उनकी मां को अपशब्द कहने के मामले पर नित्यानंद राय ने आरजेडी और कांग्रेस पर हमला किया है. पढ़ें पूरा मामला

Published : August 29, 2025 at 10:50 AM IST
पटना: केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने दरभंगा में महागठबंधन के एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी वाले एक वायरल वीडियो पर कहा हमला करते हुए कहा कि बिहार सीता माता की धरती है और सीता माता की धरती पर माता का अपमान यह बहुत बड़ी निजता है.
नित्यानंद राय की दो टूक: केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पीएम की माता को गाली देकर बिहार को और बिहार के वैभव को कल राजद और कांग्रेस वालों ने तारतार कर दिया. राजद और कांग्रेस के नेता कभी पीएम और कभी उनकी माता जी को इस तरह के आपत्तिजनक शब्दों के साथ उनको अपमानित करते हैं. यह घोर निंदनीय है. राजद और कांग्रेस वाले तुम्हारी पार्टी और तुम्हारे नेता को इसका परिणाम भुगतना ही होगा.
"मां सीता को अपमानित किया गया. पीएम की मां को अपशब्द कहकर आरजेडी ने अपना चाल चलन चरित्र को दिखाया है. वैसी मां को अपशब्द कहा गया है जिसने दूसरे घरों में बर्तन मांज कर शेर पुत्र नरेंद्र मोदी को जन्म दिया है. उनकी मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है जो विकास का भगीरथ है."- नित्यानंद राय, केंद्रीय मंत्री
#WATCH | पटना, बिहार: केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने दरभंगा में महागठबंधन के एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी वाले एक वायरल वीडियो पर कहा, " बिहार सीता माता की धरती है और सीता माता की धरती पर माता का अपमान यह बहुत बड़ी निजता है। पीएम की… pic.twitter.com/cjLrXQ9opF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 29, 2025
तेजस्वी और राहुल पर हमला: उन्होंने आगे कहा कि जहां माता का अपमान होता है वहां विनाश होता है. तेजस्वी और राहुल गांधी ने रिहर्सल कराकर इस तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी करवाई है. विनाश काले विपरीत बुद्धि. कानून अपनी कार्रवाई कर रही है.
पीएम को अपशब्द कहने वाला गिरफ्तार: बता दें कि राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान गुरुवार को दरभंगा जिले में कांग्रेस की मंच से एक शख्स ने पीएम मोदी और उनकी स्वर्गीय मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. इस मामले को लेकर कार्रवाई की गई है और आरोपी मोहम्मद रिजवी उर्फ राजा को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने देर रात छापा मारकर उसे उसके गांव से दबोचा गया. मामले में सिमरी थाना में कांड संख्या 243/25 दर्ज किया गया.
राहुल गांधी पर केस दर्ज: राहुल गांधी के मंच पर नरेंद्र मोदी के खिलाफ अमर्यादित शब्दों का बार-बार प्रयोग किया गया. इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कड़ी आपत्ति जताई और 28 अगस्त को पटना स्थित कोतवाली थाने में एक प्राथमिकी दर्ज करवाई गई थी.
ये भी पढ़ें
PM मोदी को अपशब्द कहने के मामले में बड़ी कार्रवाई, दरभंगा से रफीक उर्फ राजा गिरफ्तार
राहुल गांधी के मंच से पीएम मोदी के लिए अपशब्द, बीजेपी ने कोतवाली थाने में दर्ज कराई FIR

