ETV Bharat / bharat

पंजाब से दो पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार, ISI के साथ शेयर कर रहे थे जानकारी

पहलगाम आतंकी हमले के बाद से पाकिस्तानी जासूसों की गिरफ्तारी का सिलसिला जारी है.

Two Pakistani spies arrested
पंजाब से दो पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर)
author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : May 19, 2025 at 1:50 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

नई दिल्ली: पहलगाम आतंकी हमले के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में हैं और लगातार पाकिस्तानी जासूसों पर शिकंजा कस रहा हैं. इस बीच पंजाब पुलिस ने दो पाकिस्तानी जासूसों को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी पंजाब के DGP गौरव यादव ने दी.

डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने ट्वीट किया, "गुरदासपुर पुलिस ने संवेदनशील सैन्य जानकारी लीक करने में शामिल दो व्यक्तियों को गिरफ्तार करके राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता करने के प्रयास को विफल कर दिया."

ISI के साथ साझा कर रहे थे जानकारी
उन्होंने बताया कि 15 मई को विश्वसनीय खुफिया सूचनाओं से संकेत मिला कि सुखप्रीत सिंह और करणबीर सिंह पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में सेना की आवाजाही और प्रमुख रणनीतिक स्थानों सहित ऑपरेशन सिंदूर से संबंधित जानकारी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के साथ साझा करने में लगे हुए थे.

तीन मोबाइल फोन और 8 जिंदा कारतूस जब्त
यादव ने कहा कि पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए दोनों संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है. उनके मोबाइल फोन की फोरेंसिक जांच से खुफिया जानकारी की पुष्टि हुई है. पुलिस टीम ने उनके कब्जे से तीन मोबाइल फोन और आठ जिंदा कारतूस (.30 बोर) भी बरामद किए हैं.

डीजीपी के मुताबिक प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी ISI ऑपरेटर्स के साछ सीधे संपर्क में थे और उन्होंने भारतीय सशस्त्र बलों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी ट्रांसमिट की थी. मामले में पीएस दोरंगला में आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम के तहत FIR दर्ज की गई है."

नूंह से भी गिरफ्तार हुआ जासूस
इससे पहले हरियाणा के नूंह जिला से तारीफ नाम के एक पाकिस्तानी जासूस को गिरफ्तार किया गया था .आरोप है कि तारीफ वॉट्सऐप के जरिए भारतीय सैन्य गतिविधियों से जुड़ी गोपनीय जानकारी दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग में तैनात दो कर्मचारियों को भेज रहा था. जानकारी के मुताबिक मामले में नूंह पुलिस ने भारतीय दंड संहिता, ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट, 1923 और देशद्रोह की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है.

यह भी पढ़ें- 'ऑपरेशन सिन्दूर अभी बाकी है...' अमृतसर में मेजर जनरल का पाकिस्तान को कड़ा संदेश