टीवेके नेता विजय ने करूर भगदड़ के पीड़ितों को किया वीडियो कॉल, काफी देर तक रोते रहे
टीवीके पार्टी की ओर 27 सितंबर को करूर में रैली का आयोजन किया गया था. भगदड़ मचने से 41 लोगों की मौत हो गई थी.


Published : October 7, 2025 at 3:54 PM IST
चेन्नईः तमिलनाडु में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. अभिनेता से नेता बने टीवीके पार्टी के विजय हर शनिवार को विभिन्न ज़िलों का दौरा कर रहे थे. इसी सिलसिले में, 27 सितंबर को करूर के वेलुचामिपुरम में टीवीके पार्टी की ओर रैली का आयोजन किया गया था. इस दौरान भगदड़ मचने से बच्चों और महिलाओं समेत 41 लोगों की मौत हो गई थी.
टीवीके नेता विजय ने मंगलवार 7 अक्टूबर को करूर घटना के पीड़ित परिवारों से वीडियो कॉल के जरिए बात कर अपनी संवेदना व्यक्त की. चेन्नई से करूर पहुंची एक टीम ने पीड़ितों के घर जाकर टीवीके नेता विजय को करूर में पीड़ित 29 परिवारों से वीडियो कॉल के जरिए सीधे बात करायी.

टीवीके समर्थक ने सोशल मीडिया एक्स पेज पर विजय के वीडियो कॉल के बारे में पोस्ट किया. इसमें लिखा था, "विजय ने करूर घटना में मारे गए धनुष कुमार के परिवार से वीडियो कॉल पर 20 मिनट तक बात की और उन्हें सांत्वना दी. उन्होंने धनुष कुमार की बहन हर्षिनी का भाई बनने और हर संभव मदद करने का वादा भी किया."
करूर घटना में मारे गए अरुकानी के रिश्तेदार शक्तिवेल ने बताया कि, "विजय ने आज वीडियो कॉल पर बात की और कहा, "मैं करूर में हुई घटना पर अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं. मैं पिछले एक हफ्ते से अपूरणीय दुःख में हूं. मुझे समझ नहीं आ रहा कि आपको कैसे सांत्वना दूं. मैं आपसे जरूर मिलने आऊंगा. फिर एक मिनट से ज़्यादा समय तक रोते रहे."
शक्तिवेल ने यह भी कहा कि विजय ने आश्वासन दिया कि जो घटना घटी है, उससे वह काफी मर्माहत हैं. जैसे ही उन्हें कानूनी अनुमति मिल जाएगी, वह सभी से व्यक्तिगत रूप से मिलेंगे.
- Thalapathy Vijay spoke to Dhanushkumar’s family via video call after the tragic Karur incident.
— KARTHIK DP (@dp_karthik) October 7, 2025
- He consoled Dhanushkumar’s mother, Uma Maheswari & sister Harshini, for 15-20 minutes.
- Vijay called the loss irreparable & promised to support Harshini like an elder brother.
-… pic.twitter.com/o7YnY5075G
बता दें कि टीवीके नेता विजय ने अपने सोशल मीडिया पेज पर करूर भगदड़ में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की थी. विभिन्न पार्टी नेता करूर घटना के पीड़ितों के परिवारों से व्यक्तिगत रूप से न मिलने और उन्हें सांत्वना न देने के लिए उनकी आलोचना कर रहे थे.
करूर भगदड़ में अबतक की कार्रवाईः
करूर में भगदड़ घटना के सिलसिले में टीवीके महासचिव बुस्सी आनंद, संयुक्त सचिव सी.टी.आर. निर्मल कुमार और करूर टीवीके जिला सचिव मथियाझागन के खिलाफ 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने करूर जिला सचिव मथियाझगन को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ कर रही है.
वहीं, बुस्सी आनंद और निर्मल कुमार ने मद्रास उच्च न्यायालय की मदुरै पीठ में अग्रिम जमानत की याचिका दायर की थी. दोनों की अग्रिम जमानत याचिकाएं खारिज हो गई थीं. कहा जा रहा है कि टीवीके सर्वोच्च न्यायालय में अपील करने की तैयारी कर रही है.
इसे भी पढ़ेंः

