ETV Bharat / bharat

तरलोक सिंह चौहान होंगे झारखंड हाईकोर्ट के 17वें मुख्य न्यायाधीश, बुधवार को होगा शपथ ग्रहण

झारखंड हाईकोर्ट के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान रांची पहुंचे. एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया.

Tarlok Singh Chauhan will be 17th Chief Justice of Jharkhand High Court
झारखंड हाईकोर्ट के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश का रांची एयरपोर्ट पर स्वागत (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : July 22, 2025 at 1:50 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रांचीः झारखंड हाईकोर्ट के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान को राज्यपाल संतोष गंगवार बुधवार सुबह 10 बजे राजभवन के बिरसा मंडप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे. वे झारखंड हाईकोर्ट के 17वें मुख्य न्यायाधीश होंगे.

इस शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शामिल होंगे. इसके अलावा झारखंड हाईकोर्ट ने न्यायाधीशगण, वरिष्ठ अधिकारी गण और अधिवक्ताओं के अलावा अन्य गणमान्य मौजूद रहेंगे.

झारखंड हाईकोर्ट के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान रांची पहुंचे (ETV Bharat)

नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश के शपथ ग्रहण को लेकर राजभवन के बिरसा मंडप में जोर-शोर से तैयारी चल रही है. अधिवक्ता धीरज कुमार ने बताया कि शपथ ग्रहण के बाद मुख्य न्यायाधीश सीधे हाईकोर्ट पहुंचकर दायित्व संभाल लेंगे. इससे पहले मंगलवार 22 जुलाई को रांची एयरपोर्ट पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया. उनके साथ परिवार के कई सदस्य रांची पहुंचे हैं.

जस्टिस तरलोक सिंह चौहान का परिचय

तरलोक सिंह चौहान मूल रुप से हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं. वर्तमान में हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में सीनियर जज के थे. उनकी स्कूली शिक्षा शिमला में हुई है. उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी से लॉ की पढ़ाई की. साल 1989 में उन्होंने वकालत शुरु की और 2014 में न्यायिक सेवा से जुड़े और हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के न्यायाधीश बने.

सुनहरा रहा है झारखंड हाईकोर्ट का इतिहास

झारखंड हाईकोर्ट का इतिहास बेहद सुनहरा रहा है. जस्टिस विनोद कुमार गुप्ता झारखंड हाईकोर्ट के पहले मुख्य न्यायाधीश थे. बाद में उनको हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया था. इस पद को शुशोभित करने वाले कई मुख्य न्यायाधीशों ने सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीश पद की जिम्मेदारी संभाली. इनमें जस्टिस अल्तमश कबीर, जस्टिस ज्ञान सुधा मिश्रा, जस्टिस आ.बानुमथि, जस्टिस अनिरुद्ध बोस के नाम शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें- झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने तारलोक सिंह चौहान, त्रिपुरा भेजे गये जस्टिस एमएस रामचंद्र राव

इसे भी पढ़ें- इक्फाई विश्वविद्यालय का 5वां दीक्षांत समारोह, मुख्य न्यायाधीश एम एस रामचंद्र राव हुए शामिल

इसे भी पढ़ें- CJI संजीव खन्ना हुए सेवानिवृत्त: जानिए किन बड़े फैसलों से याद रखा जाएगा उनका न्यायिक सफर