गुरुग्राम में 6 करोड़ की लैम्बोर्गिनी कार से स्टंट, टनल में गाड़ी से लगाई रेस, बाल-बाल बची कई गाड़ियां
हरियाणा के गुरुग्राम में 6 करोड़ की लैम्बोर्गिनी गाड़ी से स्टंटबाज़ी करने का वीडियो सामने आया है.

Published : June 15, 2025 at 8:55 PM IST
गुरुग्राम : हरियाणा के गुरुग्राम के पॉश इलाके गोल्फ कोर्स रोड पर एक युवक ने 6 करोड़ रुपये की लैम्बोर्गिनी गाड़ी से स्टंटबाजी की. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि युवक गाड़ी को तेज रफ्तार में दौड़ा रहा है और स्टंट कर रहा है.
लैम्बोर्गिनी से स्टंट : लैम्बोर्गिनी चलाते हुए युवक ने गोल्फ कोर्स रोड पर टनल में भी स्टंट किए. इस दौरान एक टैक्सी चालक भी बाल-बाल बच गया. युवक गाड़ी को सड़क पर लहराते हुए भद्दे इशारे भी करता रहा. इस दौरान लैम्बोर्गिनी चलाने वाले युवक ने एक दूसरे युवक के साथ सड़क पर रेसिंग भी की. वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने वीडियो के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस युवक की पहचान करने की कोशिश कर रही है और उसके खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है.
गुरुग्राम में लगातार स्टंटबाज़ी : सड़क पर स्टंटबाजी और रेस लगाना ना केवल खतरनाक है, बल्कि ये दूसरों की जान को भी ख़तरे में डालती है. गुरुग्राम में इन दिनों स्टंटबाज़ी करना आम हो गया है. ऐसे कई मामले पहले भी सामने आ चुके हैं और खुलेआम स्टंटबाज़ी कर पुलिस को ठेंगा दिखाया जा रहा है और नियम-कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही है. हालांकि गुरुग्राम पुलिस पहले भी चेतावनी जारी कर चुकी है लेकिन स्टंटबाज़ों के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही.
हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App
ये भी पढ़ें : अहमदाबाद में प्लेन क्रैश क्यों हुआ, आखिर कैसे हो गया इतना बड़ा हादसा, एक्सपर्ट ने बताई वजह
ये भी पढ़ें : नूंह की मौसी-भतीजी का कमाल, NEET UG 2025 एक साथ की क्लियर, परिवार में मन रहा जश्न
ये भी पढ़ें : हरियाणा के रोहतक में SDM की गाड़ी में लग गई आग, भयानक लपटें देखकर डरे, गाड़ी से उतरकर बचाई जान

