ETV Bharat / bharat

उत्तराखंड में बड़ा हादसा, बदरीनाथ से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पर गिरे पत्थर, एक महिला की मौत

बदरीनाथ हाईवे पर हरियाणा के श्रद्धालुओं की कार पर पत्थरों की बौछार, महिला की मौत, पति-बेटा घायल, बकरी चराने गया युवक भी मिला मृत

Car Accident Badrinath Highway
पत्थर गिरने से कार हुई चकनाचूर (फोटो सोर्स- SDRF)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : June 23, 2025 at 2:00 PM IST

|

Updated : June 23, 2025 at 2:06 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

चमोली: उत्तराखंड के चमोली में आज अलग-अलग हादसों में दो लोगों की जान चली गई. पहला हादसा आज सुबह बदरीनाथ हाईवे के पातालगंगा के पास हुआ. यहां पर बदरीनाथ धाम से लौट रही एक कार के ऊपर पहाड़ी से अचानक पत्थर गिर गए. पत्थरों की बरसात इस कदर हुई कि कार चकनाचूर हो गई. जबकि, इस हादसे में एक महिला की जान चली गई. जबकि, एक पुरुष और एक बच्चा घायल बताए जा रहे हैं. वहीं, दूसरा हादसा बदरीनाथ में मुचकुंद गुफा के पास हुआ. यहां भी एक व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद किया है.

हरियाणा के यात्रियों की कार पर गिरे पत्थर: उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश की वजह से भूस्खलन की घटनाएं हो रही हैं. इस भूस्खलन की वजह से केदारनाथ में बीते दिनों अलग-अलग हादसों में 3 लोगों की मौत हो गई थी. आज बदरीनाथ में भी एक ऐसा ही हादसा हुआ है. यहां हरियाणा का रहने वाला एक परिवार बदरीनाथ धाम के दर्शन कर अपनी कार संख्या HR 22 T 5713 से लौट रहा था. तभी पातालगंगा के पास अचानक पहाड़ी से पत्थर और बोल्डर आ गिरे.

STONES FELL ON CAR IN UTTARAKHAND
कार के उड़े परखच्चे (फोटो सोर्स- SDRF)

पत्थरों की चपेट में आने से कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. इस हादसे में हरियाणा की रहने वाली शिल्पा नाम की एक महिला की मौत हो गई. एसडीआरएफ की मदद से कार में फंसे हुए एक बच्चे और एक पुरुष को बमुश्किल निकाला गया. जिन्हें तत्काल पीपलकोटी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है.

STONES FELL ON CAR IN UTTARAKHAND
पत्थरों की चपेट में आई कार (फोटो सोर्स- SDRF)

कार हादसे में मौत-

  1. शिल्पा (उम्र 36 वर्ष), निवासी- फतेहाबाद, हरियाणा

कार हादसे में घायल-

  1. अंकित पुत्र बजरंग लाल, निवासी- फतेहाबाद, हरियाणा
  2. ख्वाहिश (उम्र 10 वर्ष), निवासी- फतेहाबाद, हरियाणा

बकरियों के पीछे गए युवक की मौत: वहीं, दूसरा हादसा भी बदरीनाथ के पास हुआ है. बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति अपनी बकरी चराने के लिए कल शाम जंगल की ओर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा. जिसका शव आज बरामद हुआ है. उसके साथी नरेंद्र भंडारी ने बताया कि सुनील कल सुबह करीब 10 बजे अपने कुछ साथियों के साथ बकरी चराने निकला था. बकरियों का झुंड काफी आगे निकल गया और वो पीछे-पीछे गया.

StonStones fell on the car es fell on the car
बकरी चराने गए युवक की मौत (फोटो सोर्स- SDRF)

पूरा दिन बीत जाने के बाद शाम होने पर बकरियां तो लौट आईं, लेकिन सुनील वापस नहीं आया. जिसके बाद नरेंद्र ने इसकी सूचना एसडीआरएफ को दी. सूचना के बाद एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और सर्च अभियान चलाया. जहां हिमालय के काफी ऊंचाई वाले में पहुंचने पर सुनील का शव बरामद हुआ. बमुश्किल शव को नीचे लाया गया, फिर पुलिस को सौंप दिया गया.

ये भी पढ़ें-

Last Updated : June 23, 2025 at 2:06 PM IST