ETV Bharat / bharat

हजारीबाग में मंगला जुलूस के दौरान पत्थरबाजी, भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज

हजारीबाग में मंगला जुलूस के दौरान पथराव हुआ. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने हवाई फायरिंग की.

stone-pelting-during-mangala-julus-in-hazaribag
मंगला जुलूस के दौरान झड़प (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : March 26, 2025 at 7:13 AM IST

|

Updated : March 26, 2025 at 7:24 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

हजारीबाग: जिले में मंगला जुलूस के दौरान दो समुदाय आपस में भिड़ गए. एक-दूसरे पर पथराव भी किया गया. इस दौरान पुलिस ने भीड़ तितर-बितर करने के लिए चार राउंड हवाई फायरिंग भी की. स्थिति की नजाकत को देखते हुए हजारीबाग एसपी घटनास्थल पर मौजूद रहे और लोगों से शांति की अपील की.

मंगलवार देर रात हजारीबाग में दूसरा मंगला जुलूस निकाला गया था. इस दौरान झंडा चौक जामा मस्जिद रोड के निकट दो समुदाय आपस में भिड़ गए. दोनों के बीच पथराव भी हुआ. हालांकि घटना में कोई घायल नहीं हुआ है. जैसे ही बात आग की तरह फैली हजारों की संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जमा हो गए.

Clash between two communities during Mangala julus in hazaribag
पुलिस ने की हवाई फायरिंग (ETV BHARAT)

यहां के हालात को देखते हुए हजारीबाग एसपी अरविंद कुमार सिंह समेत पुलिस पदाधिकारी और भारी संख्या में बल की तैनाती की गई. साथ ही भीड़ नियंत्रण करने के लिए पुलिस ने पांच राउंड एयर फायरिंग की है. वहीं, रामनवमी महासमिति सदस्य, स्थानीय जिला प्रशासन, समाज के लोग भीड़ को समझाने और स्थिति नियंत्रण करने की प्रयास में जुटे रहे.

दो पक्षों के बीच झड़प हुई है. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है. लोगों से अपील है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें. कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. इस घटना में शामिल लोगों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की जा रही है- अरविंद कुमार सिंह, एसपी

ये भी पढ़ें: हजारीबाग में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, आधा दर्जन से अधिक वाहन आग के हवाले

हजारीबाग हिंसा के दूसरे दिन भी सड़कों पर पसरा सन्नाटा, तीन आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में हंगामा, परिजनों पर पुलिस ने बरसाई लाठियां, देखें वीडियो

Last Updated : March 26, 2025 at 7:24 AM IST