शंकराचार्य ने राहुल गांधी को लेकर की कड़ी टिप्पणी, धर्म को लेकर दिया बड़ा बयान, क्लिक कर पढ़ें खबर
अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने राहुल गांधी पर लगाये गंभीर आरोप, पंडा पुरोहित समाज से की खास अपील

By ETV Bharat Uttarakhand Team
Published : May 4, 2025 at 1:44 PM IST
देहरादून:ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती हमेशा चर्चाओं में रहते हैं. इस बार शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने राहुल गांधी को लेकर बयान दिया है.स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने राहुल गांधी को गैर हिंदू बताया है. इसके लिए स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने राहुल गांधी के पिछले कुछ घटनाक्रमों का हवाला दिया है.
बदरीनाथ स्थित शंकराचार्य आश्रम में ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा संसद में मनुस्मृति के बारे में दिए बयान से सनातन धर्मी आहत हैं. इस बारे में उन्होंने तीन माह पूर्व स्पष्टीकरण मांगा था, लेकिन उनके द्वारा अभी तक कोई उत्तर नहीं दिया गया है, इसलिए वे उन्हें हिंदू धर्म से बहिष्कृत करने की सार्वजनिक घोषणा करते हैं.
साथ ही स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा राहुल गांधी ने हिंदू धर्मों के विरुद्ध काम किया है. उन्होंने हिंदू पुरोहितों से राहुल गांधी की पूजा न कराने की अपील की है. साथ ही देश के सभी हिंदू मंदिरों में राहुल गांधी के प्रवेश को वर्जित करने की बात कही है.
ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने चारधाम यात्रा और तीर्थ स्थलों की मर्यादा को लेकर भी बयान दिया है.स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा धामों में अमर्यादित व्यवहार नहीं करना चाहिए. इससे धामों की महता के साथ ही श्रद्धालुओं की आस्था पर भी ठेस पहुंचती है. इसके साथ ही शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती धर्म में आस्था रखने वाले लोगों से ही चारधाम यात्रा में आने की अपील की है.
पढ़ें-चारधाम यात्रा में न आये गैर हिंदू, वर्जित हो विधर्मियों का प्रवेश, अविमुक्तेश्वरानंद ने दिया बयान

