ETV Bharat / bharat

उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा, केदारनाथ जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, यात्रियों में मची चीख-पुकार

उत्तराखंड के टिहरी जिले में बस से दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर है. बस में सवार सभी यात्री केदारनाथ जा रहे थे.

Etv Bharat
उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : June 11, 2025 at 2:04 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

टिहरी: उत्तराखंड के टिहरी जिले में बड़ा हादसा हो गया. टिहरी-घनसाली मोटर मार्ग पर प्राइवेट बस के पलटने की सूचना है. हादसा टिपरी के पास हुआ. हादसे के वक्त बस में करीब 32 लोग सवार थे, जिसमें से कई के गंभीर रूप से चोटिल होने की सूचना है.

अभी तक जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक हादसा टिपरी से करीब 1.5 किमी आगे डबा खाले नाम तोके के पास हुआ. तेज रफ्तार बस अचानक से पलटी तो यात्रियों में चीख-पुकार मच गई. स्थानीय लोगों ने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया.

बताया जा रहा है कि बस में करीब 32 लोग सवार थे. इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें 108 एंबुलेंस सेवा की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नंदगांव भेजा गया है. इसके अलावा 15 लोगों को हल्की चोटें आई हैं. बताया जा रहा है कि बस उत्तरकाशी से केदारनाथ जा रही थी. सभी यात्री गुजरात के बताए जा रहे हैं.

एसपी टिहरी जे आर जोशी का कहना है कि दो लोग ही थोड़े घायल हुए हैं, बाकी सभी लोग ठीक हैं. बताते चलें कि इन दिनों उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा चल रही है. तीर्थयात्री उत्तरकाशी जिले में स्थित यमुनोत्री और गंगोत्री के दर्शन करने के बाद टिहरी जिले के रास्ते केदारनाथ और बदरीनाथ दर्शन के लिए जा रहे हैं. इस बस में सवार तीर्थयात्री भी केदारनाथ के लिए जा रहे थे. तभी टिहरी में ये हादसा हो गया.

पढ़ें---