ETV Bharat / bharat

हनीट्रैप में फंसा पानीपत का सीनियर मलेरिया इंस्पेक्टर, 11 लाख रुपए की डिमांड, रेप केस का दिखाया डर

हरियाणा के पानीपत में सीनियर मलेरिया इंस्पेक्टर के साथ हनी ट्रैप का मामला सामने आया है. उसे रेप केस में फंसाने का डर दिखाया गया.

Senior malaria inspector trapped in honeytrap in Panipat demanded 11 lakh Rupees by threatening rape case
हनीट्रैप में फंसा पानीपत का सीनियर मलेरिया इंस्पेक्टर (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : July 9, 2025 at 8:48 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

पानीपत : हरियाणा के पानीपत में सीनियर मलेरिया निरीक्षक (एसएमआई) के साथ हनी ट्रैप का मामला सामने आया है. आरोप है कि उन्हें रेप केस में फंसाने का डर दिखाकर 11 लाख रुपए की डिमांड की गई. बाद में महिला वकील ने 4 लाख में सौदा तय कराया.

महिलाओं ने पहले मोबाइल नंबर लिया : डीएसपी सतीश ने बताया कि दो महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है. जांच में जो सामने आएगा, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. एसएमआई ने थाना पुराना औद्योगिक पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 10 दिन पहले वे गोहाना रोड पर गये थे, जहां उन्हें एक शख्स मिला जिसके साथ दो महिलाएं खड़ी थीं. एक महिला ने खुद को वकील और दूसरी को अपनी सहेली बताया. दोनों ने उनसे हेल्थ संबंधी टिप्स लेने की बात कहते हुए उनका मोबाइल नंबर ले लिया.

हनीट्रैप में फंसा पानीपत का सीनियर मलेरिया इंस्पेक्टर (Etv Bharat)

महिलाओं ने उतरवाए कपड़े : एसएमआई के मुताबिक अगले दिन महिला वकील ने उन्हें फोन कर दादा के इलाज को लेकर बातचीत की. फिर महिला वकील की सहेली के फोन उसके पास आने लगे और इलाज के लिए अस्पताल भी आई. सहेली ने 6 जुलाई को फोन कर तबीयत खराब का हवाला देकर उन्हें असंध रोड स्थित फ्लैट में बुलाया. महिला ने उन्हें पेय पदार्थ पिलाया और फिर फ्लैट दिखाने के बहाने बेडरूम में ले गई और फिर कपड़े उतरवा दिए. तभी दो युवक कमरे में आए और उनका मोबाइल छीनकर हाथापाई करने लगे. इसके बाद महिला और युवकों ने उन्हें दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी दी.

पुलिस ने केस दर्ज किया : पुलिस ने शिकायत के आधार पर लेडी वकील, उसकी सहेली और युवकों के खिलाफ बी एन एस 308 (2), 308(6) के तहत केस दर्ज कर लिया है. डीएसपी हेडक्वार्टर सतीश वत्स ने जानकारी देते हुए बताया कि ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया थाने में एक शिकायत आई थी जिसमें रेप का भय दिखाकर पैसे मांगने का मामला आया था, जिस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके सबूत इकट्ठा करना शुरू कर दिया है. डीएसपी ने बताया कि 11 लाख रुपए की मांग की गई थी ,जबकि 4 लाख रुपए में सौदा तय हुआ. हालांकि पैसे का लेनदेन नहीं हुआ.

हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App

ये भी पढ़ें : फरीदाबाद में हनीट्रैप केस में महिला गिरफ्तार, प्रॉपर्टी डीलर को दी धमकी, महिला पर कई संगीन आरोप, रिमांड पर पूछताछ जारी

ये भी पढ़ें : हनीट्रैप में फंसा सोनीपत का ट्रांसपोर्टर, महिला ने वसूले 30 लाख रुपए, कारोबारियों को बनाती थी शिकार

ये भी पढ़ें : करनाल का बड़ा बिजनेसमैन हुआ हनी ट्रैप का शिकार, आरोपियों ने 35 लाख ऐंठे, जालसाजी में भांजा भी शामिल