जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के दो और घर नष्ट किए
पहलगाम आतंकी हमले के बाद सुरक्षा बल हाईअलर्ट पर हैं. इस बीच आंतकियों के दो और घरों के नष्ट किए जाने की खबर है.


Published : April 26, 2025 at 8:52 AM IST
पुलवामा: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने आतंकियों के खिलाफ मुहिम तेज कर दी है. इसी क्रम में पुलवामा जिले में दो आतंकियों के घर नष्ट किए जाने की बड़ी खबर है. इससे पहले दक्षिण कश्मीर के त्राल में दो आतंकियों के घर तबाह हो गए. बिजबेहरा में हुए विस्फोट में आतंकी आदिल थोकर का घर जमींदोज हो गया.
जानकारी के अनुसार त्राल और बिजबेहरा के बाद अब पुलवामा जिले के मोरन और काचीपोरा इलाकों के सक्रिय आतंकवादी एहसान अहमद शेख और हारिस अहमद के आवासीय मकानों को ध्वस्त कर दिया गया. सक्रिय आतंकवादी एहसान अहमद शेख लश्कर-ए-तैयबा आतंकवादी संगठन से जुड़ा था और जून 2023 से सक्रिय था.
Watch: The house of active top Lashkar-e-Taiba terrorist commander Shahid Ahmad Kuttay from Chotipora, Shopian, has been razed to the ground by authorities. Shahid has been active for the past 3–4 years and is involved in numerous anti-national activities pic.twitter.com/wjtpomSw7d
— IANS (@ians_india) April 26, 2025
वहीं, हारिस अहमद जिले के काचीपोरा इलाके से ताल्लुक रखता है. वह 2023 से लश्कर-ए-तैयबा आतंकवादी संगठन का सक्रिय आतंकवादी है. कहा जा रहा है कि वह पहलगाम हमले में भी संदिग्ध है. अब तक सुरक्षा बलों ने कई सक्रिय आतंकवादियों के घर नष्ट कर दिए हैं. सुरक्षा बलों ने इन इलाकों की घेराबंदी करके ये अभियान चलाया.
House of terrorist Zakir Ahmad Ganie razed in Jammu and Kashmir's Kulgam. Authorities take strong action against terrorism. #JammuAndKashmir #Terrorism #Kulgam #AntiTerrorismEfforts pic.twitter.com/OCMoDfby5T
— Gulistan News (@GulistanNewsTV) April 26, 2025
गौरतलब है कि सुरक्षा बलों ने सक्रिय आतंकवादियों के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है. पहलगाम हमले के बाद से सुरक्षा बलों ने यह कदम उठाया है. इससे पहले दक्षिण कश्मीर के त्राल के मोंघामा गांव में सुरक्षा बलों के सर्च ऑपरेशन के दौरान हुए विस्फोट में आसिफ शेख का घर पूरी तरह से नष्ट हो गया. आसिफ शेख कई साल पहले आतंकियों में शामिल हुआ था और पहलगाम हमले में भी उसका नाम आ रहा है. इस बीच अनंतनाग जिले के बिजबेहरा में हुए विस्फोट में आदिल थोकर का घर तबाह हो गया.

