ETV Bharat / bharat

10वीं पास ने कबाड़ की जुगाड़ से बनाई रोल्स रॉयस जैसी कार, यूट्यूब से आया आईडिया, अक्षय कुमार को करेगा गिफ्ट

हरियाणा के रोहतक के रहने वाले 10वीं पास पंकज नागर ने कबाड़ से जुगाड़ कर रोल्स रॉयस जैसी कार बना डाली है.

Rohtak 10th grade student Pankaj Nagar Build a Rolls Royce Car from scrap will gift it to Akshay Kumar
हरियाणा में 10वीं पास ने कबाड़ की जुगाड़ से बना डाली रोल्स रॉयस जैसी कार (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : September 30, 2025 at 6:47 PM IST

7 Min Read
Choose ETV Bharat

रोहतक : हरियाणा के रोहतक के रहने वाले पंकज नागर भले ही 10वीं पास हैं लेकिन उन्होंने कबाड़ से जुगाड़ लगाते हुए रोल्स रॉयस जैसी कार खुद ही अपने घर में बना डाली है और इसे वे अपने पसंदीदा बॉलीवुड हीरो अक्षय कुमार को गिफ्ट करना चाहते हैं.

मजदूर माता-पिता का बेटा : रोहतक जिले के महम खेड़ी नाम के छोटे से गांव में रहने वाले मजदूर माता-पिता के 18 वर्षीय बेटे पंकज नागर फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार के जबड़ा फैन हैं. अक्षय कुमार से मिलने की उनकी दीवानगी ऐसी थी कि उन्होंने कबाड़ से सामान इकट्ठा कर महज 4 महीने में रोल्स-रॉयस जैसी गाड़ी बनाकर घर में तैयार कर दी.

कबाड़ की जुगाड़ से बना डाली रोल्स रॉयस जैसी कार (Etv Bharat)

रोल्स रॉयस जैसी कार बनाई : कार का लुक रोल्स रॉयस से इतना ज्यादा मिलता है कि पंकज नागर की बनाई कार के साथ अगर ब्रांडेड रोल्स रॉयस कार को एक साथ खड़ा कर दिया जाए तो आप भी गच्चा खा जाएंगे कि कौन सी असली रोल्स रॉयस है.

Rohtak 10th grade student Pankaj Nagar Build a Rolls Royce Car from scrap will gift it to Akshay Kumar
कबाड़ से रोल्स रॉयस (Etv Bharat)

चार लाख रुपए का आया खर्च : कबाड़ से रोल्स रॉयस कार बनाने के लिए पंकज ने लगभग चार लाख रुपए खर्च किए हैं जो उनके पिता ने कई जगहों से कर्ज लेकर पंकज को दिए थे. वे इस गाड़ी को मुंबई ले जाकर अक्षय कुमार को गिफ्ट करना चाहते हैं. पंकज की इस स्पेशल रोल्स रॉयस कार को देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं और गाड़ी को देखने के बाद पंकज की तारीफ जरूर कर रहे हैं.

Rohtak 10th grade student Pankaj Nagar Build a Rolls Royce Car from scrap will gift it to Akshay Kumar
महम खेड़ी गांव में शान से घुमा रहे रोल्स रॉयस (Etv Bharat)

अक्षय कुमार के जबड़ा फैन : पंकज नागर को बचपन से ही बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्में देखने का काफी ज्यादा शौक है और वे अक्षय कुमार के जबड़ा फैन हैं. उन्हें अक्षय कुमार की साल 2018 में आई "पैड मैन" फिल्म काफी ज्यादा भाई थी जिसमें अक्षय कुमार ने भी इनोवेटर की भूमिका निभाई थी.

Rohtak 10th grade student Pankaj Nagar Build a Rolls Royce Car from scrap will gift it to Akshay Kumar
रोल्स रॉयस की बैक सीट (Etv Bharat)

बचपन से ही मैकेनिक बनना चाहते थे : पंकज नागर बचपन से ही छोटी-छोटी मोटर्स को जोड़ने का काम करते रहे हैं. यहां तक कि वे खिलौना कारों के टूटने पर उन्हें जोड़ दिया करते थे. पंकज का मन पढ़ाई में नहीं था. वे शुरू से ही मैकेनिक बनना चाहते थे. पढ़ाई ना करने पर घर में उनकी पिटाई तक हुई लेकिन वे नहीं माने. आखिरकार घरवालों ने उन्हें कुछ कहना बंद कर दिया. इसके बाद पंकज ने रोहतक में अपने मामा के पास मैकेनिक के अलावा डेंटिंग-पेंटिंग का काम सीखा.

Rohtak 10th grade student Pankaj Nagar Build a Rolls Royce Car from scrap will gift it to Akshay Kumar
जुगाड़ू इंजीनियर के तौर पर हुए मशहूर (Etv Bharat)

कबाड़ में पड़ी कार खरीदी : इसके बाद पंकज नागर ने 40 हजार रुपए देकर कबाड़ में पड़ी एक कार को खरीदा और फिर उसके पूरे बॉडी पार्ट्स को बारी-बारी से बदला. कुछ पार्ट्स को वे दिल्ली से लेकर आए तो कुछ पार्ट्स को उन्होंने घर पर ही तैयार किया और धीरे-धीरे गाड़ी का पूरा लुक ही बदल डाला. इसमें उन्हें करीब 4 लाख रुपए का खर्च आया. इस कार को बनाने के बाद उनकी फैमिली को यकीन है कि पंकज एक बड़ा मैकेनिक बनेगा और उनके परिवार का नाम रौशन करेगा.

Rohtak 10th grade student Pankaj Nagar Build a Rolls Royce Car from scrap will gift it to Akshay Kumar
अक्षय कुमार को गिफ्ट करना चाहते हैं कार (Etv Bharat)

यूट्यूब देखकर आया आईडिया : पंकज ने गाड़ी के बारे में बात करते हुए कहा कि "उन्हें कबाड़ से रोल्स-रॉयस गाड़ी बनाने का आईडिया यूट्यूब चैनल देखकर आया. ये रोल्स रॉयस गाड़ी उन्होंने इसलिए बनाई क्योंकि ये राजा-महाराजाओं की गाड़ी है और वे अपने फेवरेट एक्टर अक्षय कुमार को इसे गिफ्ट करना चाहते हैं."

Rohtak 10th grade student Pankaj Nagar Build a Rolls Royce Car from scrap will gift it to Akshay Kumar
रोल्स रॉयस ड्राइव करते पंकज (Etv Bharat)

कार में लगा है AC : कार को बनाने के लिए पंकज ने 4 महीने की मेहनत से कबाड़ से सारा सामान जमा किया और फिर रात-दिन मेहनत करके उन्होंने इस कार को अक्षय कुमार के लिए तैयार किया है. सबसे ख़ास बात ये है कि इस रोल्स रॉयस गाड़ी में AC समेत तमाम लग्जरी सुविधाएं मौजूद है. पंकज जब इस गाड़ी को लेकर अपने गांव में निकलते हैं तो हर कोई इसे देखता ही रह जाता है.

Rohtak 10th grade student Pankaj Nagar Build a Rolls Royce Car from scrap will gift it to Akshay Kumar
रोल्स रॉयस की फ्रंट सीट पर पंकज (Etv Bharat)

10वीं तक की पढ़ाई की : पंकज नागर ने बताया कि "उन्होंने दसवीं कक्षा तक की पढ़ाई की है और सबसे पहले उन्होंने अपना सपना अपने माता-पिता के साथ शेयर किया जो मजदूरी करते हैं. गाड़ी बनाने के लिए पंकज के पास पैसे नहीं थे लेकिन पंकज जिद करते रहे और उनके पिता ने कर्ज उठाकर पंकज को सपना पूरा करने के लिए पैसे दिए. इसके लिए पंकज ने पहले एक गैराज बनाई और फिर कबाड़ से सामान लगाकर गाड़ी को असेंबल किया."

Rohtak 10th grade student Pankaj Nagar Build a Rolls Royce Car from scrap will gift it to Akshay Kumar
गांव में रोल्स रॉयस देखकर लोग रह जाते दंग (Etv Bharat)

अक्षय कुमार से मिलने की जिद की : वही पंकज के पिता कर्मवीर ने बताया कि "वे मजदूरी का काम करते हैं. पंकज ने शुरू-शुरू में अक्षय कुमार से मिलने की जिद की और उनके लिए रोल्स रॉयस गाड़ी बनाने का फैसला किया. हमने इसलिए मना कर दिया क्योंकि हमारे पास पैसे नहीं थे."

Rohtak 10th grade student Pankaj Nagar Build a Rolls Royce Car from scrap will gift it to Akshay Kumar
घर के सामने खड़ी पंकज की रोल्स रॉयस (Etv Bharat)

पंकज की जिद के आगे झुके : आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि "वे फिर पंकज ज्यादा जिद करने लगा तो इधर-उधर से कर्ज लेकर पंकज को पैसे दिए. यही नहीं मजदूरी में भी जो पैसे मिलते हैं, वे भी पंकज को अपना सपना पूरा करने के लिए दे दिए. हमने खाने-पीने के सामानों में भी कटौती की ताकि बेटा का सपना साकार हो सके."

Rohtak 10th grade student Pankaj Nagar Build a Rolls Royce Car from scrap will gift it to Akshay Kumar
हमेशा से था मैकेनिक बनने का सपना (Etv Bharat)

मुंबई ले जाने में 60 हजार का किराया लगेगा : पंकज की कार के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि "अब पंकज इस गाड़ी को मुंबई ले जाना चाहता है लेकिन उसके पास पैसे नहीं है. उसकी रोल्स रॉयस कार को मुंबई ले जाने के लिए 60 हजार रुपए का किराया लगेगा. अभी तक पैसों का जुगाड़ नहीं हो सका है. कोशिश है कि इधर-उधर से पैसे जमा कर कार को मुंबई तक पहुंचा दें."

Rohtak 10th grade student Pankaj Nagar Build a Rolls Royce Car from scrap will gift it to Akshay Kumar
रोल्स रॉयस चलाते पंकज (Etv Bharat)

जुगाड़ू इंजीनियर के तौर पर हुए मशहूर : जब से पंकज नागर ने रोल्स जैसी कार बनाई है, तब से ही वे जुगाड़ू इंजीनियर के तौर पर काफी ज्यादा मशहूर हो गए हैं. अब देखना होगा कि आखिर कब तक वे इसे मुंबई ले जा पाते हैं और अक्षय कुमार को उनका ये तोहफा कितना भाता है. अक्षय कुमार जैसा सुपरस्टार जिसके पास करोड़ों रुपए की गाड़ियां है, सवाल है कि क्या वो अक्षय कुमार अपने जबड़ा फैन का दिल रखने के लिए उसकी बनाई गाड़ी को चलाते हैं या नहीं.

Rohtak 10th grade student Pankaj Nagar Build a Rolls Royce Car from scrap will gift it to Akshay Kumar
गांव की गली में घूमती रोल्स रॉयस (Etv Bharat)
Rohtak 10th grade student Pankaj Nagar Build a Rolls Royce Car from scrap will gift it to Akshay Kumar
पंकज की वर्कशॉप (Etv Bharat)
Rohtak 10th grade student Pankaj Nagar Build a Rolls Royce Car from scrap will gift it to Akshay Kumar
रोल्स रॉयस कार में लगा है AC (Etv Bharat)
Rohtak 10th grade student Pankaj Nagar Build a Rolls Royce Car from scrap will gift it to Akshay Kumar
40 हजार रुपए देकर कबाड़ में पड़ी कार खरीदी (Etv Bharat)
Rohtak 10th grade student Pankaj Nagar Build a Rolls Royce Car from scrap will gift it to Akshay Kumar
कार बनाने में चार लाख रुपए का आया खर्च (Etv Bharat)
Rohtak 10th grade student Pankaj Nagar Build a Rolls Royce Car from scrap will gift it to Akshay Kumar
रोल्स रॉयस बनाने के लिए काम करते पंकज (Etv Bharat)
Rohtak 10th grade student Pankaj Nagar Build a Rolls Royce Car from scrap will gift it to Akshay Kumar
मजदूर माता-पिता के बेटे हैं पंकज (Etv Bharat)
Rohtak 10th grade student Pankaj Nagar Build a Rolls Royce Car from scrap will gift it to Akshay Kumar
कबाड़ से लाई गाड़ी की डेंटिंग-पेंटिंग करते पंकज (Etv Bharat)
Rohtak 10th grade student Pankaj Nagar Build a Rolls Royce Car from scrap will gift it to Akshay Kumar
गाड़ी में वेल्डिंग करते पंकज (Etv Bharat)

हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App

ये भी पढ़ें : साइकिल के पैडल मार बना रहे बिजली, जल रहा बल्ब, चल रहा पंखा, हिसार में छात्रों ने किया कमाल

ये भी पढ़ें : "फ्रूट फ्लाई" की अब नो टेंशन, हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय ने बनाया सबसे सस्ता ट्रैप, चुटकियों में होगी प्रॉब्लम सॉल्व

ये भी पढ़ें : हिसार की युवती चुटकियों में कर रही रोडवेज बसों की भारी-भरकम रिपेयरिंग, काम देखकर लोग ठोंक रहे सलाम