ETV Bharat / bharat

रवनीत सिंह बिट्टू के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर, राहुल गांधी पर की थी अपमानजनक टिप्पणी - PIL Against Ravneet Singh Bittu

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है. याचिका हिंदू सेना (एस) के अध्यक्ष सुरजीत यादव ने दायर की है. उन्होंने आरोप लगाया कि बिट्टू ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया था. अब कांग्रेस ने बिट्टू और भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.

delhi news
रवनीत सिंह बिट्टू के खिलाफ कार्रवाई की मांग (File Photo)
author img

By ETV Bharat Delhi Team

Published : September 18, 2024 at 2:10 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका दायर कर विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर मानहानि वाले बयान देने पर केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है. याचिका हिन्दू सेना के प्रमुख सुरजीत सिंह यादव ने दायर किया है. याचिका में कहा गया है कि रवनीत सिंह बिट्टू ने 15 सितंबर को एक प्रेस ब्रीफींग में राहुल गांधी के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया था.

याचिका में रवनीत सिंह बिट्टू के बयान का जिक्र किया गाय है, जिसमें कहा गया था कि ‘राहुल गांधी भारतीय नहीं हैं. उन्होंने अपना ज्यादातर समय बाहर बिताया है. वे देश को ज्यादा प्यार नहीं करते हैं. यही वजह है कि वे विदेशों में जाकर गलत तरीके से बोलते हैं. जो लोग मोस्ट वांटेड हैं, अलगाववादी हैं, बम, बंदूक और बारुद बनाने के विशेषज्ञ हैं वे राहुल गांधी की प्रशंसा कर रहे हैं. देश के दुश्मन जो हवाई जहाज, ट्रेन और रोड उड़ाना चाहते हैं वे राहुल गांधी के समर्थक हैं. अगर कोई ऐसा अवार्ड या ईनाम होगा जिसमें देश के नंबर वन आतंकी को पकड़ने की बात होगी तो वो राहुल गांधी के खिलाफ होगी. क्योंकि वो देश के सबसे बड़े दुश्मन हैं.'

बिट्टू के खिलाफ कार्रवाई की मांग: याचिका में सुरजीत सिंह यादव ने मांग की है कि राहुल गांधी के खिलाफ इस बयान के खिलाफ रवनीत सिंह बिट्टू के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश दिया जाए, क्योंकि राहुल गांधी के खिलाफ उनके बयान अपमानजनक, झूठे और मनगढ़ंत हैं. याचिका में कहा गया है कि राहुल गांधी के खिलाफ बिट्टू की अपमानजनक टिप्पणियों से व्यापक हिंसा और अशांति भड़कने की संभावना है.

बता दें कि रवनीत सिंह बिट्टू ने राहुल गांधी के अमेरिका यात्रा के दौरान सिखों के संबंध में की गई उनकी टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता को निशाने पर लिया था। बिट्टू ने राहुल को देश का सबसे बड़ा दुश्मन और आतंकवादी बताया था.

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भड़के कांग्रेस नेता अजय माकन, पुलिस को दी शिकायत

ये भी पढ़ें: कांग्रेस ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधने के लिए केंद्रीय मंत्री बिट्टू की आलोचना की