मैं जिंदगी में माफी नहीं मांगूंगा, राणा सांगा विवाद पर बोले सपा सांसद रामजी लाल सुमन
राणा सांगा मामले पर सपा सांसद रामजी लाल सुमन ने कहा है कि वो जिंदगी में अपनी टिप्पणी के लिए माफी नहीं मांगेंगे.

Published : March 27, 2025 at 4:49 PM IST
नई दिल्ली : समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन ने गुरुवार को कहा कि वह राणा सांगा पर अपनी टिप्पणी के लिए माफी नहीं मांगेंगे, क्योंकि इतिहास को नकारा नहीं जा सकता है.
राज्यसभा से सदस्य सुमन ने पीटीआई को दिए इंटरव्यू में कहा है कि उनके घर पर उनके परिवार को नुकसान पहुंचाने के मकसद से हमला किया गया. सांसद नेता ने कहा कि इस घटना के बारे में उन्होंने राज्यसभा के सभापति को जानकारी दे दी है.
VIDEO | Here's what Samajwadi Party MP Ramji Lal Suman said on Karni Sena vandalising his residence in Agra.
— Press Trust of India (@PTI_News) March 27, 2025
" the attack on my house was pre-planned; it was not sudden. we have been getting threats since march 22, and yesterday, bulldozers were brought to our house and the… pic.twitter.com/j1I0U6cnWs
बता दें कि हाल ही में सांसद सुमन का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि राणा सांगा एक ‘गद्दार’ था, जिसने इब्राहिम लोदी को पराजित करने के लिए बाबर को बुलाया था.
सांसद ने कहा कि इस जन्म में तो माफी नहीं मांगूंगा, मुझे अगले जन्म का पता नहीं है. सुमन ने उक्त बातें आगरा स्थित घर पर करणी सेना के सदस्यों द्वारा हमला किए जाने के एक दिन बाद कही है.
#WATCH | Delhi | On vandalism and stone pelting outside his residence in Agra, Samajwadi Party MP Ramji Lal Suman says, " since 22 march, they (attackers) were making statements expressing their intention and had already declared on social media that they would try to break into… pic.twitter.com/jZSzvUCkrl
— ANI (@ANI) March 27, 2025
उन्होंने कहा कि उनको सत्य स्वीकार करना सीखना होगा. बाबर को राणा सांगा ने इब्राहिम लोदी को शिकस्त देने के लिए बुलाया था. उनको यह गलतफहमी थी कि बाबर एक लुटेरा है और वह वापस चला जाएगा तथा हम शासन करेंगे.
सुमन ने कहा कि यह समझौता हुआ था कि राणा सांगा आगरा पर हमला करेंगे. जब उनका समझौता टूट गया, इसके बाद फतेहपुर सीकरी में उनका युद्ध हुआ था. राणा सांगा ने बहादुरी से लड़ाई लड़ी, लेकिन वह हार गए. यह इतिहास है, इसे कौन नकार सकता है?
VIDEO | Here's what Samajwadi Party MP Ramji Lal Suman said answering to the question that if he will apologise for his 'Rana Sanga' remark.
— Press Trust of India (@PTI_News) March 27, 2025
" i will not apologise in this life, and there is nothing to apologise for. people should develop a habit of listening to the right… pic.twitter.com/5k8NNCPlMo
वहीं करणी सेना के प्रमुख सूरज पाल सिंह अमू ने कहा कि सपा सांसद सुमन की इस टिप्पणी से मुगलों को हराने वाले नायक का अपमान हुआ है. उन्होंने सुमन और सपा प्रमुख अखिलेश यादव से माफी मांगने की भी मांग की. करणी सेना के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बुधवार को आगरा में सांसद के आवास में तोड़फोड़ की थी. इस दौरान उनके घर के बाहर खड़ी कई कार को क्षतिग्रस्त करने के साथ ही कुर्सियां और घर की खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए गए थे.
इतना ही नहीं वीडियो में कुछ पुलिसकर्मी भीड़ से भिड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि भीड़ उत्पात मचा रही है. इस दौरान एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया.
ये भी पढ़ें- संसद बजट सत्र: लोकसभा ने आपदा प्रबंधन विधेयक से जुड़े संशोधनों को मंजूरी दी

