ETV Bharat / bharat

NIA के 97 फीसदी से अधिक मामलों में आरोपियों को ठहराया गया दोषी: नित्यानंद राय

एनआईए ने अपने उद्देश्यों की प्राप्ति में बड़ी उपलब्धि हासिल की है. इसका खुलासा केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में किया.

NIA registers cases
गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय (ANI)
author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : July 30, 2025 at 8:33 AM IST

|

Updated : July 31, 2025 at 12:05 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

नई दिल्ली: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पिछले तीन वर्षों में अपने उद्देश्यों की प्राप्ति में बड़ी कामयाबी हासिल की है. इस दौरान (2022 से) एनआईए के 78 मामलों में फैसले सुनाए गए. इसमें एजेंसी ने 97.43 फीसदी की प्रभावशाली सजा दर हासिल की है. केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने मंगलवार को लोकसभा में लिखित प्रश्नों के जवाब में ये जानकारी दी.

अपने जवाब में राय ने खुलासा किया कि पिछले तीन वर्षों में (2022 से) 78 एनआईए मामलों में निर्णय दिए गए हैं. इसमें एजेंसी ने 97.43 फीसदी की प्रभावशाली सजा दर हासिल की है. एनआईए ने 30 जून 2025 तक जांच के लिए कुल 677 मामले दर्ज किए. वहीं, जांच एजेसी में खाली पड़े पदों की भी जानकारी दी.

राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा, '30 जून, 2025 तक एनआईए में विभिन्न रैंकों में कुल 541 पद रिक्त हैं. स्टाफिंग के संदर्भ में मंत्री ने बताया कि एनआईए में वर्तमान में विभिन्न पदों पर 1,901 स्वीकृत पद हैं. हालांकि, 30 जून, 2025 तक कुल 541 पद रिक्त हैं, जिनमें निरीक्षकों (77), उप-निरीक्षकों (93), सहायक उप-निरीक्षकों (54), कांस्टेबलों (37) और अन्य तकनीकी एवं प्रशासनिक पदों जैसे प्रमुख पद शामिल हैं.

उल्लेखनीय रूप से रिक्तियों में साइबर फोरेंसिक परीक्षक, डेटा एंट्री ऑपरेटर, नेटवर्क प्रशासक और फिंगरप्रिंट विशेषज्ञ जैसी विशेष भूमिकाएं भी शामिल हैं. ये इन महत्वपूर्ण क्षेत्रों में स्टाफिंग चुनौतियों का संकेत देती है.

इसके साथ ही गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने जनगणना पर एक लिखित प्रश्न का उत्तर दिया. इसमें राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) के मुद्दे पर मंत्री राय ने पुष्टि की कि इसे अपडेट करने के लिए कोई निर्णय नहीं लिया गया है. जनगणना आयोजित करने का इरादा अधिसूचित किया गया है.

घर सूचीकरण और आवास जनगणना आयोजित करने की अवधि को नियत समय में अधिसूचित किया जाएगा. गृह मंत्रालय ने सदन को बताया कि 2027 की जनगणना दो चरणों में होगी. पहले चरण में आवास जनगणना पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा, जबकि दूसरे चरण में जनसंख्या गणना, जनसांख्यिकी और जातिगत विवरण शामिल होंगे.

गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा, 'भारत सरकार ने 16 जून, 2025 को राजपत्र में जनगणना कराने की अपनी मंशा अधिसूचित कर दी है. जनगणना दो चरणों में होगी. पहले चरण में मकान सूचीकरण और आवास जनगणना में प्रत्येक परिवार की आवासीय स्थिति, संपत्ति और सुविधाओं का विवरण एकत्र किया जाएगा. इसके बाद दूसरे चरण में जनसंख्या गणना में प्रत्येक घर के प्रत्येक व्यक्ति की जनसांख्यिकीय, सामाजिक-आर्थिक, सांस्कृतिक और अन्य जानकारी एकत्र की जाएगी. जनगणना में जाति गणना भी की जाएगी.'

ये भी पढ़ें- जेल मनोचिकित्सक कैदी को बना रहा था 'आतंकी'! NIA ने किया गिरफ्तार - NIA RAIDS IN BENGALURU
Last Updated : July 31, 2025 at 12:05 AM IST