ETV Bharat / bharat

8 शादी कर चुकी 'लुटेरी दुल्हन' गिरफ्तार, शादी के बाद धमकी देकर वसूलती थी रुपये

शादी के बाद पुरुषों से धमकी देकर रुपये वसूलने वाली लुटेरी दुल्हन को पुलिस ने दबोच लिया.

Robber bride who had married 8 times arrested
8 शादी कर चुकी लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार (पप्रतीकात्मक फोटो-ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : August 1, 2025 at 11:44 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

नागपुर : शादीशुदा पुरुषों को प्रेम जाल में फंसाकर शादी करने के बाद उनसे लाखों रुपये वसूलने वाली लुटेरी दुल्हन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वह अब तक आठ शादी कर चुकी है.

इस बारे में पुलिस को शिकायत मिली थी कि आरोपी महिला मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर पुरुषों से पैसे ऐंठ रही है. इसी आधार पर नागपुर पुलिस ने इस लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार किया है.

इतना ही नहीं यह महिला उच्च शिक्षित है और शिक्षिका भी है. वह सोशल मीडिया के जरिए उन्हें प्रेम जाल में फंसाती थी फिर उनसे शादी कर लेती थी, यही उसका ठगी का तरीका था. इस बारे में गुलाम पठान की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया. पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार डेढ़ साल से फरार चल रही महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है.

पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला सोशल मीडिया के जरिए शादीशुदा पुरुषों को प्रेम जाल में फंसाती थी. इसके बाद, वह उनसे शादी करती और फर्जी विवाह प्रमाणपत्र दिखाकर उन्हें ठगती थी. वह एक महीने के अंदर झूठे आरोपों में फंसाकर शादीशुदा पुरुषों को ठगने की धमकी देती थी.

इतना ही नहीं वह कोर्ट में केस कर समझौते के नाम पर भी मोटी रकम वसूल रही थी. पुलिस ने फरार महिला को उस समय गिरफ्तार किया जब वह सिविल लाइंस स्थित एक एक दुकान पर चाय पीने आई थी.

महिला के पति गुलाम पठान ने मार्च 2023 में गिट्टीखदान पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. इस महिला ने 2010 से अब तक कई शादीशुदा पुरुषों से शादी की और उन्हें धोखा दिया. शादी के बाद, वह उन्हें ब्लैकमेल करती थी.

वह अपने नए पति से जबरन रुपये ऐंठती थी. गुलाम पठान ने आरोप लगाया कि वह अब तक 8 बार शादी कर चुकी है. पीड़ित गुलाम पठान ने बताया कि वह एक स्कूल में शिक्षिका है. वह नए लोगों से बात करती थी और उन्हें तलाकशुदा होने का झूठा झांसा देती थी. फिर वह पुरुषों को अपने प्रेम जाल में फंसाती थी.

मुझे अपना साथ दो. मैं तुम्हारी दूसरी बीवी बनकर रहूंगी कहकर वह मुस्लिम मर्दों को अपने प्रेम जाल में फंसाती थी फिर उनसे रुपये की मांग करती थी. उसने अब तक 50 लाख रुपये की ठगी की है. लेकिन पठान ने यह भी कहा कि इस बात के सबूत हैं कि उसने 10 लाख रुपये दिए थे.

ये भी पढ़ें -गुजरात : प्रेम प्रसंग के चलते दो युवकों को पेड़ से बांधकर पीटा, 10 लोग गिरफ्तार