भगवत गीता के 18 अध्याय को अंग्रेजी कविता में लिखा, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स दर्ज हुआ नाम
मुक्ता जैन ने श्री मद भगवद गीता के 18 अध्याय अंग्रेजी कविता में लिखकर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है.

Published : March 16, 2025 at 6:03 PM IST
|Updated : March 16, 2025 at 7:10 PM IST
चंडीगढ़: महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं. महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों को टक्कर दे रही हैं, फिर चाहे वह खेल का मैदान हो या फिर प्रोफेशनल फील्ड हर जगह महिलाएं आगे बढ़ रही हैं. इसी का एक उदाहरण पंजाब के बठिंडा में देखने को मिला, जहां मुक्ता जैन नाम की लड़की ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करवाया.
मुक्ता जैन ने कुछ ऐसा किया जिससे उनका नाम हर जगह चमक गया. दरअसल, मुक्ता एक प्रतिभाशाली लेखिका और कवयित्री हैं. मुक्ता जैन ने श्री मद भगवद गीता के 18 अध्याय अंग्रेजी कविता में लिखकर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है. मुक्ता जैन की इस उपलब्धि से जहां मुक्ता जैन खुद उत्साहित हैं. वहीं उनके परिवार में भी खुशी का माहौल है.
बचपन से ही लिखने का शौक
अपनी इस सफलता को लेकर मुक्ता जैन ने कहा, "मुझे बचपन से ही लिखने का शौक है. इसलिए वह अक्सर कविताएं लिखा करती थीं, लेकिन एक दिन उनके पिता की पुण्य तिथि कार्तिक का महीना आई, तब से मैंने श्री कृष्ण पर कविताएं लिखना शुरू कर दिया."
18 वें अध्याय पर कविता
मुक्ता ने कहा, "मैंने बाद में श्री भगवद गीता के 18 वें अध्याय पर एक कविता लिखना शुरू कर दिया." उन्होंने बताया कहा कि उन्हें पता चला कि श्री भगवत गीता को पद्य में लिखे जाने का कोई रिकॉर्ड नहीं है. इसलिए उन्होंने इसे अंग्रेजी में लिखा.
मुक्ता जैन आगे कहा कि उन्होंने कभी रिकॉर्ड बनाने के बारे में नहीं सोचा था. इस मुकाम तक पहुंचने में उन्हें 6 से 7 महीने लग गए. फिलहाल मुक्ता कुरान शरीफ के अध्याय को अंग्रेजी कविता में लिख रही हैं. जिसके बाद उनके नाम एक रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा.
यह भी पढ़ें- केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पंजाब में धर्मांतरण और AAP सरकार पर उठाए सवाल

