ETV Bharat / bharat

असम की लापता युवती की ऋषिकेश में मिली लाश, दोस्तों से साथ आई थी घूमने, पीएम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

उत्तराखंड पुलिस को असम की लापता युवती की लाश गंगा में मिली है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

Etv Bharat
गंगा में मिली युवती की लाश. (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : June 10, 2025 at 8:00 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

ऋषिकेश (उत्तराखंड): असम के गुवाहाटी की रहने वाली लापता युवती की लाश उत्तराखंड पुलिस को ऋषिकेश के पास गंगा में मिली है. युवती का नाम रोश्मिता होजोई है, जो बीते पांच दिन से लापता थी. रोश्मिता होजोई अपने दोस्तों के साथ ऋषिकेश घूमने आई थी, तभी वो अचानक गायब हो गई थी. परिजनों ने टिहरी जिले के मुनि की रेती थाने में रोश्मिता की गुमशुदगी दर्ज कराई थी.

जानकारी के मुताबिक, रोश्मिता होजोई 6 जून को ऋषिकेश आई थी. लेकिन आज 10 जून को उसकी लाश ऋषिकेश के पास गंगा से मिली है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रोश्मिता के साथ उनका एक दोस्त हेमंत वर्मा और पंकज भी थे. हेमंत और रोश्मिता ने कॉलेज में एक साथ पढ़ाई की है. काफी समय से दोनों सोशल मीडिया पर साथ थे. इसी बीच रोश्मिता होजोई असम से दिल्ली एग्जाम देने आई थी. दिल्ली में उसे हेमंत वर्मा मिला. दिल्ली से ही दोनों का ऋषिकेश घूमने का प्लान बना.

बताया जा रहा है कि दोनों दिल्ली से ऋषिकेश आए और सबसे पहले नीलकंठ जाने का प्लान बना. हेमंत ने अपने एक दोस्त पंकज को भी अपने साथ ले लिया था. टिहरी के एसपी जेआर जोशी की मानें तो भीड़भाड़ और अधिक जाम होने की वजह से उन्होंने नीलकंठ जाने का प्लान टाल दिया था. इसके बाद वे लोग ऋषिकेश के पास ही टिहरी जिले में शिवपुरी में रुके.

हेमंत और रोश्मिता का हुआ था झगड़ा: बताया जा रहा है कि अगले दिन शिवपुरी से राफ्टिंग से पहले हेमंत और रोश्मिता के बीच कुछ बहस हुई, जिसके बाद रोश्मिता कहीं चली गई. काफी देर बाद भी जब रोश्मिता वापस नहीं आई तो हेमंत और उसके दोस्त ने उसे इधर-उधर काफी ढूंढा, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया. इसी दौरान कुछ लोगों ने बताया कि एक महिला गंगा में बह गई.

गंगा में महिला के डूबने की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया. वहीं पुलिस ने रोश्मिता होजोई के परिजनों को भी मामले की जानकारी दी. परिजनों ने मुनि की रेती थाना टिहरी में रोश्मिता होजोई की गुमशुदगी दर्ज कराई. आज पुलिस को रोश्मिता होजोई की लाश गंगा में मिली. परिजनों ने लाश की शिनाख्त की.

पुलिस ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद लाश परिजनों को सौंप दी गई है. फिलहाल पुलिस तमाम पहलूओं पर मामले की जांच कर रही है. पीएम रिपोर्ट में ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा. पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है. पुलिस ने फिलहाल हेमंत और पंकज को शहर छोड़ने से मना किया है. जांच पूरी होने तक दोनों मुनि की रेती इलाके में ही रहेंगे.

पढ़ें---