ओडिशा : नर्सिंग में नामांकन का झांसा देकर नाबालिग से बलात्कार, फर्जी डॉक्टर और दो महिलाएं गिरफ्तार
ओडिशा में नाबालिग से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस कांड में दो महिलाओं की संलिप्तता पायी गयी है.


Published : June 25, 2025 at 4:49 PM IST
बरहामपुरः ओडिशा के बरहामपुर में बीएससी नर्सिंग में नामांकन कराने का झांसा देकर एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया. इस घटना में बरहामपुर बैद्यनाथपुर थाने की पुलिस ने भनबानी शंकर दास नामक एक फर्जी डॉक्टर और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है. बरहामपुर एसपी डॉ. सरवण विवेक एम ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी.
क्या है घटनाः आरोपी ने नाबालिग लड़की को बीएससी नर्सिंग के लिए सारी सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया. 23 जून को पीड़िता अपने परिजनों के साथ बीएससी नर्सिंग में एडमिशन लेने के लिए पहुंची. शाम 5 बजे परिजन लड़की को वहीं छोड़कर चले गए. शाम 7 बजे भवानी, लड़की को फ्लैट में ले गया. उस कमरे में एक युवती (भवानी की साथी) ने पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पीड़िता को पिला दिया.
थाने में शिकायत दर्ज करायीः पानी पीने के बाद पीड़िता पर नशे के प्रभाव में आ गयी. वह बोल नहीं पा रही थी. इसका फायदा उठाकर भवानी ने नाबालिग लड़की के साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया. नाबालिग लड़की ने घटना की जानकारी परिजनों को दी. बाद में परिजनों ने बैद्यनाथपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई.
पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्जः बैद्यनाथपुर थाने में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कांड संख्या 314 दिनांक 23.06.2025 धारा 123/64(2)(सी)/351(3) बीएनएस धारा 6 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की. फर्जी डॉक्टर भनबानी शंकर दास और उसकी दो महिला साथियों को पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस कर रही जांचः पीड़िता और आरोपी की मेडिकल जांच कराई गई. घटनास्थल से वैज्ञानिक टीम जानकारी जुटाकर लौट आई है. जांच में पता चला है कि मुख्य आरोपी भनबानी दास कोई डॉक्टर नहीं है. उसके पास होम्योपैथिक मेडिकल का फर्जी सर्टिफिकेट मिला. पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपी भवानी इससे पहले भी तो किसी लड़की को अपना शिकार नहीं बनाया था.
आरोपी के संपर्क में कैसे आयी पीड़िताः बहरामपुर एसपी डॉ. सरवण विवेक एम के अनुसार, शिकायत करने वाली नाबालिग लड़की का परिवार एक आंगनबाड़ी सेविका के माध्यम से आरोपी भनबानी शंकर दास के संपर्क में आया था. आंगनबाड़ी सेविका ने पीड़िता की मां को बताया कि भनबानी शंकर असहाय बच्चों को मुफ्त शिक्षा व अन्य सुविधाएं देता है. इसके बाद नाबालिग लड़की अपनी मां व बहन के साथ भवानी से मुलाकात की.
इसे भी पढ़ेंः

