झारखंड सरकार के दो मंत्रियों को बम से उड़ाने की धमकी, युवक की तलाश में जुटी पुलिस
गिरिडीह के एक युवक ने झारखंड सरकार के दो मंत्रियों को बम से उड़ाने की धमकी दी है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Published : August 27, 2025 at 4:11 PM IST
गिरिडीह: सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट से झारखंड में हलचल मच गई हैं. वीडियो में एक युवक मंत्री सुदिव्य कुमार और मंत्री डॉ इरफान अंसारी को बम से उड़ाने की धमकी दे रहा है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है
वीडियो में एक व्यक्ति सामने के युवक से सवाल कर रहा है, जिसमें युवक खुद को गिरिडीह निवासी अंकित कुमार मिश्रा बताते हुए कहता है कि 24 घंटे के अंदर दोनों मंत्री को बम से उड़ा देगा.
गैंगस्टर के साथ युवक का संबंध
वीडियो में युवक कहता हैं कि गिरिडीह में कुछ गुंडों ने उसे धर्म परिवर्तन करने की धमकी दी है. साथ ही जमीन से जुड़ा मामला भी है. इसी मामले में 20-25 लड़के आए और उसके साथ मारपीट की. उसके मुंह में पिस्तौल डाल दी. युवका का कहना है कि मारपीट करने वाले लोग इस मामले की माफी मांग लें, नहीं तो वह कांड कर देगा. युवक का यह भी कहना है कि उसकी बड़े गैगस्टर से पहचान है.
जमुई में रिकॉर्ड हुआ वीडियो
वीडियो में बिहार के जमुई का जिक्र हैं. यह भी जिक्र हैं कि एनडीए के सम्मेलन में धमकी देने वाला युवक पहुंचा था. वीडियो में युवक का कहना है कि घरवाले उसका सपोर्ट नहीं कर रहे हैं. ऐसे में उसने लिखकर दे दिया हैं कि उसके कांड से घर के किसी सदस्य का कोई सरोकार नहीं है. युवक बार-बार यही कह रहा हैं कि वह दोनों मंत्री को उड़ाने के बाद ही चैन की सांस लेगा.
युवक की खोजबीन में जुटी पुलिस
दूसरी तरफ इस पोस्ट को गिरिडीह पुलिस ने भी देखा है. जिसके बाद से पुलिस छानबीन में जुटी हुई है. मुफस्सिल थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर श्याम किशोर महतो ने बताया कि सोशल मीडिया पर डाला गया एक वीडियो मिला है. मामले में युवक की खोजबीन की जा रही है. साथ ही आगे की जांच जारी है.
मंत्री ने कहा- पुलिस करेगी जांच
वहीं इस मामले में कोडरमा पहुंचे झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए मामले से अनभिज्ञता जाहिर की. उन्होंने कहा कि उन्हें भी शुभचिंतकों के द्वारा धमकी वाले वीडियो के बारे में जानकारी मिली है. हालांकि इस वीडियो के बारे में उन्हें ज्यादा कुछ जानकारी नहीं है और पुलिस का काम है कि वीडियो की सत्यता की जांच करे. मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि वीडियो फेक है या फिर एआई के द्वारा बनाई गई है. इसकी भी जांच होनी चाहिए.
रिम्स निदेशक डॉ. राजकुमार को मिली धमकी, बरियातू थाने में एफआईआर दर्ज
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री को धमकी देने वाला गिरफ्तार, पांच बार फोन करके दी थी जान से मारने की धमकी

