ETV Bharat / bharat

'लीडर पैदा नहीं होते, बनाए जाते हैं', मार्गदर्शी की MD शैलजा किरण ने ऐसे महिला उद्यमियों का बढ़ाया मनोबल

शैलजा किरण ने अपने संबोधन में रामोजी राव को याद किया. उन्होंने बताया कि, कैसे उन्होंने मार्गदर्शी चिट फंड की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी.

Margadarsi MD Ch. Shailaja Kiron
चेरुकुरी शैलजा किरण, मार्गदर्शी और कलांजलि की प्रबंध निदेशक (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : June 12, 2025 at 2:52 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

अमरावती: मार्गदर्शी चिट फंड्स और कलांजलि की प्रबंध निदेशक चेरुकुरी शैलजा किरण ने बुधवार को विजयवाड़ा में फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री -लेडीज ऑर्गनाइजेशन ( FICCI FLO) के 21वें चैप्टर का शुभारंभ किया.

शैलजा किरण ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, कोई भी व्यक्ति जन्म से नेता नहीं होता. उनमें नेतृत्व का गुण विकसित होना चाहिए. उन्होंने कहा कि, व्यवसाय में सफलता विश्वास, नैतिकता, जवाबदेही और ईमानदारी पर आधारित होती है.

मार्गदर्शी की MD शैलजा किरण ने FICCI FLO के 21वें चैप्टर का शुभारंभ किया (ETV Bharat)

महत्वाकांक्षी महिला उद्यमियों से भरे हॉल में बोलते हुए शैलजा किरण ने ईमानदारी, समय की पाबंदी और मूल्य-आधारित नेतृत्व के महत्व पर जोर दिया. उन्होंने आगे कहा कि, जो व्यवसायी पुरुष और महिलाएं दूसरों के सपनों को आकार देने की दिशा में काम करते हैं, वे भविष्य में सफलता प्राप्त करते हैं.

मार्गदर्शी चिट फंड की मैनेजिंग डायरेक्टर शैलजा किरण ने पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से, कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को व्यवसाय में सफल होने के लिए आवश्यक गुणों के बारे में जानकारी दी. उन्होंने बिजनेस में सफल होने के लिए लचीलापन, विश्वसनीयता और दीर्घकालिक संबंधों के महत्व पर प्रकाश डाला.

शैलजा किरण ने रामोजी राव को याद किया
इस दौरान शैलजा किरण ने मार्गदर्शी के साथ अपने सफर के बारे में जानकारी साझा किया. उन्होंने बताया कि कैसे रामोजी राव ने उन्हें चिट फंड व्यवसाय में लोगों के पैसे की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी. उन्होंने कहा कि, कांग्रेस और वाईएसआरसीपी दोनों सरकारों द्वारा पेश की गई राजनीतिक चुनौतियों के बावजूद, मार्गदर्शी के ग्राहक उनके साथ खड़े रहे, क्योंकि वे अपने मूल्यों पर अड़े रहे.

शैलजा किरण ने आगे कहा, "हम 124 शाखाओं, 5,200 समूहों और 12,800 करोड़ रुपये के कारोबार तक बढ़ गए हैं, और यह सब हमारी नैतिकता से समझौता किए बिना हुआ है." उन्होंने कहा, "हमने आय के लिए शराब की बिक्री जैसे अनैतिक व्यवसायों का सहारा कभी नहीं लिया. हमारे संस्थापक अध्यक्ष रामोजी राव के शब्द, कभी भी आदर्शों से विचलित नहीं होना, मेरा मार्गदर्शन करते हैं."

महिलाओं के लिए फिक्की एफएलओ का विजन
इस दौरान फिक्की एफएलओ की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम शर्मा ने संगठन के मिशन को रेखांकित किया. उन्होंने कहा, "हमारा लक्ष्य महिलाओं को जमीनी स्तर से कक्षा तक और वहां से बोर्डरूम तक ले जाना है. हम मार्केटिंग और नेतृत्व की यात्रा में उनका समर्थन करेंगे."

महिला सशक्तिकरण पर सरकार का फोकस
विजयवाड़ा के सांसद केसिनेनी शिवनाथ (चिन्नी) ने मुख्य अतिथि के रूप में इस नए अध्याय का उद्घाटन किया. उन्होंने महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया. साथ ही उन्होंने कहा कि 'विकास पंचायत' जैसी पहल पहले से ही ग्रामीण महिलाओं को उत्पादन उपकरण और बाजार तक पहुंच प्रदान कर रही है.

वहीं, फिक्की एफएलओ कार्यक्रम में आंध्र प्रदेश की गृह मंत्री वांगलापुडी अनिता वर्चुअली शामिल हुईं. उन्होंने व्यवसाय जगत में उदाहरण स्थापित करने के लिए शैलजा किरण और नारा भुवनेश्वरी की प्रशंसा की. साथ ही उन्होंने कहा कि, शैलजा किरण सभी क्षेत्रों की महिलाओं के लिए रोल मॉडल हैं."

वहीं, पद्मराजगोपाल, अमृतकुमार और रश्मि सरिता सहित फिक्की एफएलओ के सदस्यों ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया. ये उन लोगों में शामिल हैं, जिन्होंने व्यापार के क्षेत्र में महिला उद्यमियों के लिए अवसरों के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया.

ये भी पढ़ें: 'आइए शुभोदयम्' कहें', मार्गदर्शी की एमडी शैलजा किरण ने तेलुगु भाषा के प्रति रामोजी राव के प्रेम को याद किया