ETV Bharat / bharat

मार्गदर्शी की MD चेरुकुरी शैलजा किरण 'साउथ पावर लिस्ट-100' में शामिल, दुबई में किया गया सम्मानित

मार्गदर्शी चिट फंड्स को भारत के सबसे विश्वसनीय वित्तीय संस्थानों में से एक में बदलने का श्रेय दिया जाता है.

margadarsi Chit Funds MD Shailaja Kiran
मार्गदर्शी की एमडी शैलजा किरण को सम्मानित किया गया. (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : September 5, 2025 at 4:35 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

हैदराबाद: मार्गदर्शी चिट फंड्स की प्रबंध निदेशक चेरुकुरी शैलजा किरण को प्रतिष्ठित साउथ पावर लिस्ट-100 में शामिल किया गया है. इसमें दक्षिणी राज्यों के विविध क्षेत्रों की प्रभावशाली हस्तियां शामिल हैं. शैलजा किरण ने इस सम्मान के लिए अपनी समर्पित टीम और कंपनी के ग्राहकों के प्रति आभार जताया.

आउटलुक इंडिया पत्रिका के सहयोग से SAIBA द्वारा संकलित साउथ पावर लिस्ट-100 का अनावरण गुरुवार रात दुबई में शुरू हुए साउथ इंडिया इंटरनेशनल वीकेंड 2025 में किया गया. शैलजा किरण को यह पुरस्कार तेलंगाना के आईटी एवं उद्योग मंत्री श्रीधर बाबू ने एक विशेष समारोह में प्रदान किया. कार्यक्रम में तेलंगाना के श्रम मंत्री विवेक, फिल्म स्टार श्रेया सरन, मांचू लक्ष्मी और अन्य प्रमुख हस्तियां उपस्थित थे.

आयोजकों ने चेरुकुरी शैलजा किरण के नेतृत्व की सराहना की और मार्गदर्शी चिट फंड्स को भारत के सबसे विश्वसनीय वित्तीय संस्थानों में से एक बनाने का श्रेय उन्हें दिया. उन्होंने ग्राहकों के हितों की रक्षा और वित्तीय क्षेत्र में विश्वास पैदा करने के उनके निरंतर प्रयासों की भी सराहना की.

चेरुकुरी शैलजा किरण के प्रेरणादायक शब्दः

चेरुकुरी शैलजा किरण ने कहा, "मैं मीडिया जगत के दिग्गज रामोजी राव के परिवार में शादी करके आई. उससे पहले ही, मैंने अपने होने वाले पति को बता दिया था कि मैं शादी के बाद भी काम करना चाहती हूं. मैं हर महिला को, चाहे वह बेटी हो या बहू, यह बताना चाहती हूं कि कड़ी मेहनत से सफलता हासिल की जा सकती है."

मार्गदर्शी चिट फंड्स के बारे में बात करते हुए, उन्होंने कहा कि आज, मार्गदर्शी चार राज्यों में तीन लाख से ज़्यादा ग्राहकों को सेवा प्रदान करती है. इसका वार्षिक कारोबार 12 हजार करोड़ रुपये का है. उन्होंने कहा कि यह सफलता भगवान वेंकटेश्वर स्वामी के आशीर्वाद, माता-पिता, ससुराल वालों, पति और तीन बेटियों के सहयोग से मिली है.

मार्गदर्शी चिट फंड्स की प्रबंध निदेशक चेरुकुरी शैलजा किरण ने कहा, "मैं इस सम्मान के लिए हमारी समर्पित टीम और हमारे ग्राहकों की आभारी हूं, जिन्होंने चुनौतियों के दौरान हमारा साथ दिया. महान उपलब्धियां तभी संभव हैं जब नेतृत्व प्रभावी मार्गदर्शन प्रदान करे. हमने एक लाख पौधे लगाने जैसी सामाजिक ज़िम्मेदारी की पहल भी की है, जो मेरे दिल के बहुत करीब है."

अन्य विजेताओं के नामः

चेरुकुरी शैलजा किरण के साथ, इस कार्यक्रम में सम्मानित होने वाली अन्य प्रतिष्ठित हस्तियों में बायोलॉजिकल-ई की कार्यकारी निदेशक महिमा दतला और पूर्णिमा, वीआरएल समूह के प्रबंध निदेशक डॉ. आनंद शंकेश्वर, स्वास्तिक मसाला के प्रबंध निदेशक ए.वी. द्वारकानाथ, नारायण विद्यासंस्थान की निदेशक डॉ. सिंधुरा और बिग सी के संस्थापक बालू चौधरी शामिल थे.

इसे भी पढ़ेंः